सम्बंधित जानकारी
- न्यूज़ीलैंड में Corona के कारण फिर से लगाया गया लॉकडाउन
- Bihar Coronavirus Update : बिहार में एक लाख कोरोना जांच का लक्ष्य, 4071 मिले नए पॉजिटिव
- Madhya Pradesh Coronavirus Update : मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 40700 के पार
- Uttar Pradesh Coronavirus Update : उत्तर प्रदेश में Corona के कारण 2176 मरीजों की मौत
- Rajasthan Coronavirus Update : राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 1217 नए मामले
इंदौर में Corona संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार के नजदीक, 169 नए मरीज मिले
इंदौर। मध्यप्रदेश की औद्योगिक और सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले भले ही इंदौर में मंगलवार को 1 मौत हुई हो लेकिन नए मरीजों की तेज रफ्तार चिंता का सबब बनी हुई है। शहर में फिर 169 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 9069 पर पहुंच गया। शहर में अब तक कोरोन से 337 लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई।
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया के अनुसार मंगलवार को 2638 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट में 2449 लोग निगेटिव और 169 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। नए मरीजों को मिलाकर शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9 हजार 69 हो गई है।
डॉ. पूर्णिमा के अनुसार 3842 सैंपल स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुए हैं। अभी तक 1 लाख 62 हजार 560 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। मंगलवार को 75 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक 6076 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल 2656 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
