सम्बंधित जानकारी
- कोरोना अपडेट: क्या फिर लगेगा लॉक डाउन, महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक अलर्ट पर अस्पताल
- कोविड 19 के हल्के लक्षणों से राहत पाने के लिए अपनाएं 10 असरदार घरेलू उपाय, तुरंत बूस्ट होगी इम्यूनिटी
- बेंगलुरु में 9 माह का बच्चा कोविड-19 से संक्रमित
- इस किताब में लिखी है कोरोना से जुड़ी डरावनी भविष्यवाणी, जानिए कौन सी है ये किताब
- ओडिशा में ढाई साल बाद मिला कोरोना मरीज, हालत स्थिर
ठाणे में 3 दिन में मिले 10 कोरोना मरीज, प्रशासन की लोगों से अपील
Maharashtra Corona Virus news : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पिछले तीन दिन में कोविड-19 के 10 मामले सामने आए हैं जिसके बाद नगर निकाय ने अस्पतालों से सतर्क रहने को कहा है। निगम ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्कता बरतने की अपील की है। ALSO READ: कोरोना अपडेट: क्या फिर लगेगा लॉक डाउन, महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक अलर्ट पर अस्पताल
ठाणे नगर निगम की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, संक्रमित मरीजों में हल्के लक्षण पाए गए हैं और सभी का इलाज घर पर ही किया जा रहा है। निगमायुक्त आयुक्त सौरभ राव ने नागरिक स्वास्थ्य विभाग और अस्पतालों को कोविड-19 मरीजों की जांच एवं इलाज के लिए सतर्क एवं तैयार रहने का निर्देश दिया है।
शुक्रवार को स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक भी आयोजित की गई। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चेतना नितिल ने जानकारी दी कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है और वे अपने-अपने घरों में ठीक हो रहे हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं का पर्याप्त भंडार मौजूद है और कोविड-19 की जांच के लिए निरक्षण किट भी उपलब्ध हैं। संभावित मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने के लिए भी व्यवस्था की गई है।
ठाण्यात गेल्या ३ दिवसांत कोरोनाचे १० सौम्य रुग्ण आढळले असून ते गृह विलगीकरणात आहेत. छत्रपती शिवाजी महाराज रुग्णालय येथे कोरोनाच्या रुग्णांसाठी विशेष कक्ष उपलब्ध असून आयुक्त सौरभ राव यांचे रुग्णालयांना सतर्कतेचे निर्देश दिले आहेत.
— Thane Municipal Corporation - ठाणे महानगरपालिका (@TMCaTweetAway) May 23, 2025
छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल, कालवा के अधीक्षक डॉ. अनिरुद्ध मालगांवकर ने बताया कि अस्पताल में कोविड-19 के मरीजों के लिए 19 बिस्तरों वाला विशेष वार्ड तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में आरटी-पीसीआर जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। नगर निकाय ने कहा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है और स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। (भाषा)
edited by : Nrapendra Gupta
