रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. ईसाई धर्म
  4. Why celebrate easter sunday
Written By अनिरुद्ध जोशी
Last Updated : मंगलवार, 26 मार्च 2024 (11:48 IST)

Easter Sunday 2023 : ईस्टर संडे के दिन चर्च में क्या करते हैं?

Easter Sunday 2023 : ईस्टर संडे के दिन चर्च में क्या करते हैं? - Why celebrate easter sunday
Easter Sunday 2023: 9 अप्रैल 2023 रविवार के दिन ईस्टर संडे का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूली देने के बाद ईसा मसीह पुनर्जीवित हो गए थे इसी की याद में यह पर्व मनाया जाता है। ईसाई समुदाय के लोग इस दिन चर्च में जरूर जाते हैं और विशेष पूजा आराधना करते हैं। आओ जानते हैं कि चर्च में क्या करते हैं।
- प्रभु यीशु के जीवित हो उठने की खुशी में चर्च में सभी लोग एकत्रित होकर विशेष प्रार्थना करते हैं।
 
- इस दिन प्रभु यीशु की याद में चर्च में मोमबत्तियां जलाई जाती हैं।
 
- चर्च में लोग बाइबिल का पाठ करते हैं।
- प्रभु यीशु के जीवित होने की खुशी में एक दूसरे को बधाई देते हैं।
 
- मान्यता के अनुसार अंडे को नया जीवन और उमंग का प्रतीक मानते हैं। इसीलिए अंडों को लोग अलग-अलग तरह से सजाते हैं। इसके साथ ही एक-दूसरे को अंडे गिफ्ट में भी देते हैं।