1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. ईसाई धर्म
  4. ईसा मसीह के 12 शिष्य : सेंट पीटर को जानिए
Last Updated : मंगलवार, 17 दिसंबर 2019 (11:42 IST)

ईसा मसीह के 12 शिष्य : सेंट पीटर को जानिए

sent petar
ईसा मसीह के 12 शिष्य थे जिनके नाम इस प्रकार है- 1. पीटर 2. एंड्रयू 3. जेम्स (जबेदी का बेटा) 4. जॉन 5. फिलिप 6. बर्थोलोमियू 7. मैथ्यू 8. थॉमस 9. जेम्स (अल्फाइयूज का बेटा), 10. जुदास 11. साइमन द जिलोट 12. मत्तिय्याह।
 
1.सेंट पीटर : मान्यता अनुसार ईसा मसीह के शिष्य सेंट पीटर का जन्म ईस्वी सन् 1 में हुआ था और ऐसा कहते हैं कि उन्हें ईस्वी सन् 64 से 68 के बीच रोम में सूली पर लटका दिया गया था। 
 
इन्हें शिमोन के नाम से भी जाना जाता था। इन्हें ही आगे चलकर संत पेत्रुस कहा गया। उनके पिता का नाम जॉन या योहन था जो एक मछुआरे थे।
 
 
कैथोलिक मान्यता के अनुसार उन्हें रोम का पहला बिशप या पोप माना जाता है। न्यू टेस्टामेंट में संत पीटर के दो पत्र सिद्धांत के रूप में सम्मलित किए गए हैं। हालांकि इस बात पर विवाद है कि वे कभी रोम गए थे या नहीं, उन्होंने कभी पत्र लिखा था या नहीं?
 
रोमन कैथोलिकों के अनुसार संत पीटर को रोम में सलीब पर चढ़ाया गया और उस जगह दफन किया गया जहां बाद में बैसिलिया ऑफ सेंटर पीटर का निर्माण किया गया। इसके अलावा 1939 में चर्च ने रोम में पुरातत्व खुदाई में संत पीटर की अस्थियां मिलने की घोषणा भी की थी।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
astrology 2020 Cancer: कर्क राशि के लिए कैसा होगा नया साल 2020