1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. छत्तीसगढ़
  4. Elephant tramples woman in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में महिला को हाथी ने कुचला, अस्पताल में मौत

Elephant tramples woman in Chhattisgarh
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सुबह सैर के लिए निकली एक महिला की जंगली हाथी (Wild elephant) के हमले में मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रलिया गांव के करीब जंगली हाथी के हमले में गायत्री राठौर (55) की मौत हो गई।
 
उन्होंने बताया कि दल से छूटे हाथी को गुरुवार को रलिया गांव के करीब देखा गया था। गांव में हाथी आने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने उसे खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान जब हाथी रलिया गांव के सड़क पर था तब वहां सुबह सैर के लिए निकली राठौर का सामना हाथी से हो गया।

 
अधिकारियों ने बताया कि जब राठौर वहां से भागने लगी तब हाथी ने राठौर को पकड़ लिया और उसे कुचल दिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद महिला के परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग का दल भी गांव पहुंच गया था।

 
कटघोरा के वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत ने बताया कि राज्य शासन के नियम के अनुसार परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 25 हजार रुपए दी गई है। सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद शेष 5.75 लाख रुपए दिए जाएंगे। निशांत ने बताया कि दल से अलग हुआ हाथी आक्रामक होता है। हाथी ने हरदी बाजार क्षेत्र के खोडरी गांव में 5 पशुओं को भी कुचल दिया था। इनमें गाय और बछड़े शामिल हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
ब्याज दर स्थिर, नहीं बदलेगी EMI, मौद्रिक नीति की खास बातें