सम्बंधित जानकारी
- चुनाव से पहले अजित जोगी की बड़ी सियासी चाल, लिखा प्रधानमंत्री मोदी को पत्र
- SC/ST एक्ट पर संशोधन के खिलाफ सवर्ण हुए लामबंद, कई स्थानों पर आगजनी और पथराव
- SC/ST एक्ट : नलखेड़ा के विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पर भी बंद का असर
- अमित शाह ने कबीरपंथी धर्मगुरु प्रकाश मुनि साहेब से लिया आशीर्वाद
- छत्तीसगढ़ में मिशन 65 प्लस के लिए भाजपा का स्पेशल प्लान
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के बंद को व्यापारियों का समर्थन, भाजपा में हलचल
रायपुर। भारत बंद को सफल बनाने के लिए रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही सड़क पर उतर गए। शहर के बस स्टैंड और स्टेशन चौक इलाके में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ता दुकानें बंद करवाते दिखाई दिए। कांग्रेस के भारत बंद को व्यापरियों के सबसे बड़े संगठन चैंबर ऑफ कॉमर्स ने अपना समर्थन दिया है।
चुनावी साल में व्यापरियों के इस समर्थन से भाजपा में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पूनिया ने तेल की कीमतों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राज्य में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने से इंकार कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहले से ही वैट कम है, वहीं कांग्रेस के बंद पर रमन सिंह ने कहा कि किसी को प्रदर्शन से नहीं रोक सकते।