1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018
  4. Atal Bihari Vajpayee, Niece, Karuna Shukla

अटलजी की भतीजी को कांग्रेस से टिकट

List of assembly elections
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री रमन सिंह को घेरने के लिए कांग्रेस ने बड़ा दांव चलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को टिकट देकर सबको चौंका दिया है। कांग्रेस ने करुणा को राजनांदगांव से प्रत्याशी बनाया है। वे रमन सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।
 
कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने राजनांदगांव जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों से अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस के सभी 6 उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है-
 
1. खैरागढ़ से गिरवर जंघेल
2. डोंगरगढ़ (एससी) से भुवनेश्वर सिंह बघेल 
3. राजनांदगांव से श्रीमती करुणा शुक्ला  
4. डोंगरगांव से दलेश्वर साहू 
5. खुज्जी से श्रीमती चन्नी साहू 
6. मोहला मानपुर (एसटी) से इंद्र शाह मंडावी 

राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में बस्तर संभाग में 18 सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान है। पहले चरण के लिए सभी सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। राज्य में दूसरे चरण का मतदान 20 नवबर को होना है।
(चित्र सौजन्य : एएनआई) 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें