• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
  4. Chhattisgarh Assembly Election 2023 Congress list
Written By
Last Updated : बुधवार, 18 अक्टूबर 2023 (21:57 IST)

Congress ने Chhattisgarh Assembly Election के लिए जारी की 53 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

Congress ने Chhattisgarh Assembly Election के लिए जारी की 53 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट - Chhattisgarh Assembly Election 2023 Congress list
Chhattisgarh Assembly Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। बुधवार को कांग्रेस ने चुनाव को लेकर अपने 53 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।

इसमें भिलाई नगर से देवेंद्र यादव और रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय का नाम शामिल है। धरसींवा से वर्तमान विधायक अनीता शर्मा का टिकट कट गया है।

इससे पहले नवरात्रि के पहले दिन पहली सूची जारी की गई थी। इसमें 30 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था। जानिए किसे कहां से मिला टिकट। 

दूसरी सूची के मुताबिक राज्य की हाईप्रोफाइल मानी जाने वाली सीटों में रायपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा , रायपुर शहर पश्चिम से विकास उपाध्याय , रायपुर शहर महंत रामसुंदर दास , दुर्ग शहर से अरण वोरा , बिलासपुर से शैलेष पांडेय , रायगढ़ से प्रकाश शक्रजीत नायक , कोटा से अटल श्रीवास्तव , बेलतरा से विजय केशरवानी और जगदलपुर से जितिन जायसवाल को उम्मीदवार बनाया गया है।
 
भरतपुर-सोनहत (सु) - गुलाब सिंह कामरो ,मनेंद्रगढ़- रमेश सिंह , प्र्रेमनगर - खेलसाय सिंह ,भटगांव - पासनाथ रजवाड़े , प्रतापपुर (सु)- श्रीमती राजकुमारी मरावी , रामानुजगंज(सु)- डॉ अजय तिर्की , सामरी(सु) विजय पैकरा
 
लुंड्रा(सु) डॉ प्रीतम राम , जशपुर(सु)- विनय कुमार भगत ,कुनकुरी(सु)- यूडी मिंज , पत्थलगांव(सु)- रामपुकार सिंह , लैलूंगा(सु)- सुश्री विद्यावती सिदार , रायगढ़- प्रकाश शक्रजीत नायक , सारंगढ़(सु) सुश्री उत्तारी जांगड़े , धर्मजयगढ़ (सु)- लालजीत सिंह राठिया , रामपुर(सु)- फल सिंह राठिया ,कटघोरा-पुरुषोत्तम कंवर ,पाली-तानाखार (सु) -सुश्री दुलेश्वरी सिदार , मरवाही(सु)- केके ध्रुव , कोटा -अटल श्रीवास्तव , लोरमी -थानेश्वर साहू ,मुंगेली(सु)- संजीत बनर्जी , तखतपुर -श्रीमती रश्मि आशीष सिंह , बिल्हा - सियाराम कौशिक , बिलासपुर - शैलेष पांडेय , बेलतरा-विजय केशरवानी , मस्तूरी(सु)- दिलीप लहरिया , अकलतरा-राघवेंद्र सिंह , जांजगीर-चांपा - विजय कश्यप , चंद्रपुर - राम कुमार यादव , जैजैपुर- बालेश्वर साहू , पामगढ़(सु)-सुश्री शेषराज हरबंस , बसना-देवेंद्र बहादुर सिंह , खल्लारी - द्वारिकाधीश यादव , बिलाईगढ़ (सु)- सुश्री कविता प्राण लहरे , बलौदाबाजार -शैलेष नितिन त्रिवेदी ,भाटापारा- इंद्रकुमार साव , धरसींवा -श्रीमती छाया वर्मा , रायपुर ग्रामीण -पंकज शर्मा , रायपुर शहर पश्चिम - विकास उपाध्याय ,रायपुर शहर दक्षिण -महंत रामसुंदर दास , अभनपुर -धनेंद्र साहू , राजिम -अमितेष शुक्ला , बिंद्रानवरगढ़(सु)- जनक लाल ध्रुव , कुरुद-सुश्री तारिणी चंद्राकर , संजारी बालोद-सुश्री संगीता सिन्हा , गुंडरदेही -कुंवर सिंह निषाद , दुर्ग शहर - अरूण वोरा , भिलाईनगर-देवेंद्र यादव , वैशालीनगर - मुकेश चंद्राकर , अहिवारा(सु) निर्मल कोसरे ,बेमेतरा - आशीष कुमार छाबड़ा ,जगदलपुर- जितिन जायसवाल ।
 
कांग्रेस छत्तीसगढ़ में अब तक 83 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। पार्टी ने अपनी दूसरी सूची में 10 महिलाओं को टिकट दी है जबकि इससे पूर्व पहली सूची में चार महिला उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गये हैं।
 
छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में 07 और 17 नवंबर को मतदान होंगे तथा 03 दिसंबर को मतगणना होगी।