• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
  4. Prime Minister Narendra Modi targeted Bhupesh Baghel government of Chhattisgarh
Written By
Last Modified: मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023 (13:50 IST)

भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकते, छत्तीसगढ़ में गरजे PM

Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जगदलपुर रैली छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में आंकठ डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि कोई भी भ्रष्टाचारी मोदी से आंखें नहीं मिला सकता। मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम के नहीं आने पर भी सवाल उठाए। 
 
मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य में घोटालेबाज सरकार दी है। कांग्रेस सरकार के कारनामों से राज्य त्रस्त है। यहां अपराध चरम पर हैं। अटल जी के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाया गया। उन्होंने आदिवासियों के लिए नए मंत्रालय का गठन करने के साथ ही उसके लिए बजट भी आवंटित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की चिंता नहीं है, उसकी सोच सिर्फ जनता को लूटना है। कांग्रेस के नेता छत्तीसगढ़ से सिर्फ तिजोरी भरना चाहते हैं। 
 
50 हजार युवाओं को रोजगार : उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने युवाओं के लिए कुछ नहीं किया। नगरनार स्टील प्लांट से बस्तर और आसपास के क्षेत्रों के 50,000 युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब राज्यों, जिलों और गांवों का विकास होगा। 
 
मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ का रेल बजट पिछले 9 वर्षों में 2014 से पहले की तुलना में 20 गुना बढ़ गया है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने दशकों तक बस्तर क्षेत्र की अनदेखी की। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है। राज्य इन दो मोर्चों पर राजस्थान के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा है। (वेबदुनिया/एजेंसी) 
ये भी पढ़ें
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव मेंं कांग्रेस ने गर्माया OBC का मुद्दा, उमा के बयान ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किलें!