सुष्मिता सेन : विवाह हो सकता है
सुष्मिता सेन : फिल्मों से दूरी संभव
FILE
फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर 1975 को वृश्चिक लग्न व वृषभ राशि में हुआ। राशि स्वामी नीच का होकर एकादश भाव में होने से ही आपका फिल्मों में सफलता का ग्राफ कोई खास नहीं रहा।
किसी भी कलाकार के लिए उच्चतम सफलता पाने के लिए उसके ग्रह काफी हद तक जिम्मेदार होते हैं। वैसे भी देखा जाए तो आप फिल्मों में ज्यादा सफल नहीं रही। पंचम (मनोरंजन भाव) का स्वामी गुरु वक्री है। जिस भाव का स्वामी वक्री होता है उस भाव को कमजोर ही करता है।
मंगल, लग्न का स्वामी होकर अष्टम में है इस वजह से परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिली। वर्तमान में पंचम (मनोरंजन भाव) का स्वामी गुरु शुक्र की राशि वृषभ में 30 मई 2013 तक रहेगा। यह समय विवाह का हो सकता है।
FILE
जब इंसान के ग्रह योग प्रबल हों तब ही सफलता मिलती है। आपकी पत्रिका में सुखेश व पराक्रमेश शनि भी वक्री है। दशम सूर्य लग्न में अग्नि तत्व की राशि वृश्चिक में है जिसने अभी तक वैवाहिक सुख से वंचित रखा। अक्सर देखने में आया है कि सूर्य लग्न में हो तो विवाह में बाधा का कारण बनता ही है।

