1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. सितारों के सितारे

सिद्धू की हँसी बरकरार रहेगी

सिद्धू की हँसी बरकरार रहेगी
- पं. अशोक पंवार 'मयंक'

Photo By : PR
लाफ्टर शो के हीरो व भूतपूर्व प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी नवजोतसिंह सिद्धू, जो भाजपा के मुखर नेता हैं, को हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार गैर-इरादतन हत्या में तीन वर्ष की सजा मिली चुकी है। आइए जानते हैं कि आने वाला समय उनके बारे में क्या कहता है-

आपका जन्म 20 अक्टूबर 1963 में वृश्चिक चंद्र लग्न में अमृतसर में हुआ। वृश्चिक लग्न वाले जातक स्पष्ट वक्ता होते हैं। इनकी कद-काठी उत्तम रहती है। आपकी पत्रिका में मनोरंजन के कारक शुक्र का स्वराशि में होकर द्वादश व्यय भाव में है जिससे आप लाफ्टर शो के मुख्य हीरो हैं।

राजनीति में आने का कारण मंगल का अपनी राशि वृश्चिक में होकर बैठना पंचमहापुरुष योग में से एक रुचक योग का कारण बनता है। चंद्रमा भाग्येश है, और मंगल के साथ वृश्चिक का होने से नीच भंगराज योग भी बना रहा है। इस कारण आप खेल जगत में भी आए और राजनीति में भी आ गए। सितारे बताते हैं कि आप कुछ क्रोधी हैं, यही कारण रहा कि आपसे जाने-अनजाने में झूमा-झटकी के कारण एक की मौत हुई।

आपकी पत्रिका में किसी की हत्या के योग नहीं हैं अतः मामला ठीक होने के पूरे योग हैं। आपकी कुंडली में गुरु की पंचम दृष्टि उच्च भाग्य पर पड़ना, लग्न पर मित्र दृष्टि पड़ना व भाग्येश चंद्र पर गुरु की दुगुनी कृपा होना प्रत्येक क्षेत्र में सफलता का कारण बनता है। गुरु की यदि लग्न पर दृष्टि हो तो जातक गोल चेहरे वाला हँसमुख व धर्म-कर्म को मानने वाला भी होता है। लग्न में मंगल है तो गुस्सा आना भी स्वाभाविक है। वर्तमान में देखा जाए तो गुरु का गोचरीय भ्रमण वृश्चिक राशि में चंद्र लग्न से भ्रमण कर रहा है।

गुरु की पंचम दृष्टि पंचम भाव पर व उच्च दृष्टि नवम भाव पर नवम गोचरीय पड़ रही है अतः यह नवजोत सिंह सिद्धू के लिए राहत देने वाला साबित हो सकता है। आपको पुखराज व मोती धारण करना चाहिए, जो अभी श्रेष्ठतम व लाभदायक होगा। आने वाले समय में सिद्धू की हँसी बनी रहने की उम्मीद है।