मायावती : दूर है पीएम की कुर्सी
|
दलित मोर्चे की नेत्री मायावती 15 जनवरी 1956 को दौलतपुर (उत्तरप्रदेश) में जन्मी हैं। मकर लग्न व मकर ही राशि होने से मायावती दलित समुदाय में जन्म लेकर भी अपने बलबूते पर यहाँ तक पहुँची हैं।
लग्न में सूर्य, चंद्र, बुध है जो बुद्धि की तीव्रता के साथ वाद-विवाद में प्रखर बनाते हैं, जोड़-तोड़ की राजनीति भी सिखाते हैं।
|
वर्तमान में मायावती लग्नेश शनि की महादशा से गुजर रही हैं जिसमें चंद्र का अंतर 2010 तक है। लग्नेश में सप्तमेश की दशा विशेष फलदायी नहीं है। इसी तरह गोचर देखें तो शनि-गुरु-राहु तीनों ही विशेष पक्षधर नहीं हैं। वैसे भी मकर लग्न के लिए गुरु कुछ विशेष फल नहीं देता है, अत: मई में कुंभ राशि में जाने के बाद भी मददगार सिद्ध नहीं हो पाएगा।
सितारों की दशा के अनुसार पीएम बनने का मायावती का सपना पूरा होते प्रतीत नहीं होता। वे जहाँ हैं, वहीं संतोष से जनता का प्रेम जीतें व जनाधार बनाएँ, यही अच्छा होगा।

