भाजपा को नुकसान, कांग्रेस को लाभ
|
विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू हो चुका है। जनता को लुभाने के लिए सभी दल अपने-अपने प्रत्याशियों को लेकर निकल पड़े हैं। जनता से बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं। जनसंपर्क की बयार चल पड़ी है। रूठों को मनाने का दौर भी चल रहा है। कोई अपनी ही पार्टी से बागी होता भी नजर आ रहा है। आइए देखते हैं कल क्या होगा?
27 नवंबर को मध्यप्रदेश में मतदान होना है। उस दिन सूरज की पहली किरण के साथ मतदान शुरू होगा। आम जनता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी। इस समय वृश्चिक लग्न का उदय अनुराधा (शनि के नक्षत्र) में हुआ। लग्न में स्वराशिस्थ मंगल भी शनि के नक्षत्र में है। इसके साथ सूर्य, चंद्र, बुध की युति भी है जो चारों नक्षत्र व लग्न शनि के नक्षत्र अनुराधा में हैं। इन ग्रहों पर शनि का प्रभाव भी रहेगा।
वर्तमान में राहु मध्य केतु सारे ग्रह हैं यह कालसर्प योग में आता है। शनि भी शत्रु राशि सिंह में है। गुरु जरूर स्वराशि का होकर द्वितीय वाणी भाव में शत्रु शुक्र के साथ है। यहाँ पर इस समय शनि सूर्य में नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है। सूर्य शनि के नक्षत्र में तो शनि सूर्य के नक्षत्र में है।
|
दो नंबर सीट पर रमेश मेंदोला हैं तो विरुद्ध हैं सुरेश सेठ। मेंदोला की नाम राशि तुला है तो सेठ की कुंभ। शुक्र शत्रु राशि धनु में है। शनि सूर्य की राशि सिंह में है। रमेश मेंदोला को काफी मशक्कत करना पड़ेगी तभी कुछ लाभ पा सकते हैं। वैसे ग्रहों को देखा जाए तो सेठ भारी पड़ेंगे। नंबर तीन से अश्विनी जोशी के विरुद्ध गोपीकृष्ण नेमा हैं। जोशी की राशि तुला तो नेमा की मकर है। जहाँ मंगल उच्च का है तो गोचर में स्वराशि वृश्चिक का। अत: नेमा को फायदा मिलेगा।
शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व को देखें तो उनकी साफ-सुथरी छवि, कुछ कर गुजरने की क्षमता और कुंभ राशि से प्रभावित होने से पुन: सरकार बनाने की उम्मीद ज्यादा है, लेकिन पहले से कुछ सीटों का नुकसान हो सकता है।
जिन प्रत्याशियों का मंगल भारी हो, गुरु स्वराशि या उच्च का होगा, वे चुनावी समर जीतेंगे। वैसे भी शुभ चौघडि़या में गुरु की होरा में मतदान पड़ने जा रहे हैं निश्चित ही मतदाता अपने विवेक का इस्तेमाल कर पुन: एक बार भाजपा को मौका दे सकता है, लेकिन कांग्रेस अबकी बार भारी पड़ेगी।

