1. खबर-संसार
  2. »
  3. करियर
  4. »
  5. मनपसंद करियर

सेरामिक इंजीनियरिंग में करियर

करियर
- जयंतीलाल भंडारी

ND
ND
साधारण-सी मिट्टी से अत्याधुनिक उपयोग की वस्तुएँ बनाने की तकनीक ही सेरामिक इंजीनियरिंग के नाम से जानी जाती है। पुरानी दुनिया के कच्ची मिट्टी के बर्तनों की अगली पीढ़ी के रूप में आए थे सेरामिक वेयर। चिकनी मिट्टी के बर्तनों परग्लेजिंग की परत चढ़ाने से शुरू हुई परंपरा सिलिका और जिरकोनिया जैसी अधातुओं के अत्याधुनिक उपयोग तक आ पहुँची है।

सुबह की चाय की प्याली के साथ शुरू होता है सेरामिक के साथ हमारा सफर। आज सेरामिक वस्तुएँ हमारी चाय-कॉफी की प्याली से आगे बढ़कर ऑटोमोबाइल और स्पेस से लेकर मेडिकल इप्लाइंट तक में छा गई हैं। सेरामिक इंजीनियरिंग के तहत औद्योगिक इस्तेमाल के लिए नए-नए सेरामिक मेटीरियल्स का विकास किया जाता है। किचन वेयर, कंक्रीट तथा टाइल्स जैसे ट्रेडिशनल सेरामिक उपयोग अब पुराने पड़ चुके हैं।

सूचना क्रांति के इस दौर में गोल्फ के मैदान से लेकर अंतरिक्ष तक सेरामिक वस्तुओं का उपयोग हो रहा है। फाइबर ऑप्टिस, बायोसेरामिस, तापरोधी टाइल्स और इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक्स आज के दौर में सेरामिक इंडस्ट्री का नया चेहरा हैं। वर्तमान में सेरामिक इंजीनियर का काम उन्नत प्रोसेसिंग तकनीक की सहायता से असाधारण मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मैग्नेटिक और ऑप्टिकल क्षमताओं से भरपूर मेटीरियल्स डेवलप करना है।

सेरामिक इंजीनियर के रूप में आप निम्न काम कर सकते हैं-

स्पेस शटल के लिए इंप्रूव्ड हीट टाइल्स का विकास जो भविष्य की तकनीक से निर्मित यानों को धरती के वातावरण से घर्षण के कारण उत्पन्न गर्मी से बचा सके।

सेरामिक के दाँत, हड्डियाँ और जोड़ों आदि कृत्रिम अंगों का निर्माण।

सेरामिक सुपर कंडक्टर और ऑप्टिकल फाइबर की मदद से अल्ट्रा फास्ट कंप्यूटर का विकास।

अत्याधुनिक शहरी विनिर्माण के लिए इंप्रूव्ड मटेरियल का विज्ञान और तकनीक के विकास के साथ-साथ इस क्षेत्र का भी बहुत विकास हुआ है। इस विकास ने खास क्षेत्रों में स्पेशलाइजेशन की जरूरत भी पैदा करदी है। सेरामिक पाउडर के विकास, फेरोइलेक्ट्रिक और डाई इलेक्ट्रिक क्षमताओं का विकास, सौर सेल, नैनो स्ट्रक्चर, तापरोधी मैटेरियल्स का विकास आदि कुछ प्रमुख क्षेत्र हैं। सेरामिक मेटल सिस्टम, कंपोजिट और सर्जरी की जरूरतों के लिए फाइबर ऑप्टिक मैटेरियल के क्षेत्र में विशेषज्ञता होनी आवश्यक है।