विजुअल मर्चेंडाइजिंग में सजी संभावनाएँ
- जयंतीलाल भंडारी
मैं ज्वेलरी डिजाइनिंग में करियर बनाना चाहती हूँ। कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें। -दुर्गा बालन, रतलाम/बरखा मंडलोई, खंडवा
- वर्तमान में आभूषण उद्योग व्यापार ने धूम मचा रखी है। यह आकर्षक रोजगार का एक महत्वपूर्ण साधन बन गया है एक ज्वेलरी डिजाइनर के रूप में अच्छा करियर बनाया जा सकता है। ज्वेलरी डिजाइनिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अनिवार्य योग्यता 10+2 उत्तीर्ण है।
प्रशिक्षण देने वाले प्रमुख संस्थान हैं- ज्वेलरी प्रोडक्ट डेवलपमेंट सेंटर, डी-15, कॉमर्स सेंटर तारदेव मुंबई/आभूषण उत्पाद विकास केंद्र, एफ ब्लॉक झंडेवाला, रानी झाँसी मार्ग, नई दिल्ली/परख इंस्टीट्यूट ऑफ जेमोलॉजी, 26, पत्रकार कॉलोनी, इंदौर
विजुअल मर्चेंडाइजिंग में करियर की क्या संभावना है? इससे संबंधित पाठ्यक्रम कहाँ उपलब्ध हैं? -कँवलजीत सिंह, इंदौर/चंद्रभान सोलंकी, रायपुर
- विभिन्न उत्पादों को उनके डिजाइन, रंग-रूप आदि के आधार पर डिस्प्ले करने, मैनेक्विन को सही जगह पर सजाकर रखने, दुकान की साज-सज्जा और लाइटिंग का चुनाव करने के लिए विजुअल मर्चेंडाइजर की विशेष जरूरत होती है। विजुअल मर्चेंडाइजिंग में करियर बनाने हेतु इसका कोर्स करने के बाद कोई भी व्यक्ति फैशन बुटिक, शॉपिंग मॉल, एम्पोरियम आदि में रोजगार पा सकता है।
अधिकतर शहरों, महानगरों आदि में बड़े-बड़े मॉल खुलने लगे हैं। यहाँ प्रशिक्षित एवं कुशल मर्चेंडाइजर की बहुत माँग होती है। विजुअल मर्चेंडाइजिंग में डिप्लोमा कोर्स के लिए बुनियादी योग्यता दसवीं कक्षा है जबकि पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक है। विजुअल मर्चेंडाइजिंग का कोर्स कराने वाले प्रमुख संस्थान हैं-एनआईएफटी (निफ्ट) दिल्ली, मुंबई, कोलकाता/ जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, हौजखास विलेज, नई दिल्ली/सृष्टि स्कूल ऑफ आर्ट, डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, येलाहंका, बंगलोर।
मैं मर्चेंट नेवी में करियर बनाना चाहता हूँ। इस हेतु मुझे कहाँ संपर्क करना चाहिए? -संतोष दांगी, खरगोन/गुड्डू मोडिया, श्योपुर/मयंक खत्री, छतरपुर
- मर्चेंट नेवी में करियर से संबंधित जानकारी के लिए आप जहाजरानी महानिदेशालय, जहाज भवन, बालचंद-हीराचंद मार्ग, बलार्ड एस्टेट, मुंबई-33 तथा मैरीन इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट पी-19, ताराटोला रोड, कोलकाता-38 से संपर्क कर सकते हैं
फोटोग्राफी के क्षेत्र में करियर की क्या संभावनाएँ हैं? -विष्णुप्रसाद शर्मा, उज्जैन
- फोटोग्राफी में डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त करके आप फैशन फोटोग्राफी, विज्ञापन फोटोग्राफी, औद्योगिक फोटोग्राफी, वाणिज्य फोटोग्राफी जैसे क्षेत्र में अच्छा रोजगार पा सकते हैं। इसके साथ ही किसी संगठन से जुड़कर काम करने के उज्ज्वल अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं। पुणे विवि पुणे तथा उत्कल विवि से आप डिग्री पाठ्यक्रम कर सकते हैं। जनसंचार अनुसंधान केंद्र नई दिल्ली से भी आप फोटोग्राफी में डिप्लोमा कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश के जिला न्यायालयों में सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पदों की भर्ती हेतु आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएँगे? इस परीक्षा की तैयारी किस पुस्तक को आधार बनाकर की जा सकती है? -गणेश श्रीवास, जबलपुर/जगन्नाथ वैद्य, पचोर/मानस विजय, ग्वालियर
- मध्यप्रदेश के जिला न्यायालयों में सहायक ग्रेड-3 के 385 रिक्त पदों की भर्ती हेतु आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान, अँगरेजी ज्ञान, कम्प्यूटर ज्ञान तथा हिन्दी निबंध पूछा जाएगा। इसके साथ ही टाइपिंग दक्षता की परीक्षा भी ली जाएगी। इस परीक्षा की सफल तैयारी हेतु आप बाजार में उपलब्ध प्रतियोगिता निर्देशिका के जनवरी-08 अंक का अध्ययन करें। इसमें जिला न्यायालय सहायक ग्रेड-3 प्रारंभिक परीक्षा हेतु परीक्षोपयोगी मॉडल प्रश्न-पत्र दिया गया है।
रसायन सूचना विज्ञान में करियर से संबंधित विस्तृत जानकारी कहाँ से प्राप्त की जा सकती है? -विक्रम सेठ, भोपाल
- रसायन सूचना विज्ञान में करियर से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए रसायन सूचना विज्ञान अध्ययन संस्था, बी-15, सेक्टर-3, नोएडा से संपर्क करें।
स्पेशल क्लास रेलवे अप्रैन्टिसेज हेतु आयोजित लिखित परीक्षा की जानकारी प्रदान करें। -मोनिश राव, खरगोन/ श्रीनाथ कौशल, मंदसौर
- भारतीय रेलवे के यांत्रिक विभाग में स्पेशल क्लास अप्रैन्टिसेज की नियुक्ति के लिए संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली स्पेशल क्लास रेलवे अप्रैन्टिसेज लिखित परीक्षा में तीन प्रश्न-पत्र होते हैं। प्रत्येक के लिए 200 अंक व दो घंटे का समय निर्धारित है। पहला प्रश्न-पत्र सामान्य योग्यता का होता है। इसमें सामान्य ज्ञान, अँगरेजी व मनोविज्ञान से जुड़े प्रश्न होते हैं। दूसरा प्रश्न-पत्र भौतिकी व रसायन विज्ञान व तीसरा प्रश्न-पत्र गणित का होता है। प्रश्न-पत्रों का स्वरूप बहुविकल्पीय (ऑब्जेक्टिव टाइप) होता है। प्रश्न-पत्र अँगरेजी भाषा में होते हैं।
मध्यप्रदेश के फार्मेसी कॉलेजों में किस प्रकार प्रवेश लिया जा सकता है? -मनोज पाटीदार, गुना/प्रवीण सक्सेना, धार
- मध्यप्रदेश के फार्मेसी कॉलेजों में उपलब्ध बैचलर इन फार्मेसी तथा डिप्लोमा इन फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु व्यावसायिक परीक्षा मंडल भोपाल द्वारा संचालित पीईपीटी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करना होती है, जो 12वीं के बाद दी जा सकती है।
प्रोटीन मैपिंग का रोजगारोन्मुखी कोर्स कराने वाले प्रमुख संस्थानों की जानकारी दें। -रश्मि जैन, जबलपुर
- प्रोटीन मैपिंग का कोर्स कराने वाले प्रमुख संस्थान हैं- टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च मुंबई तथा बंगलोर/ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, दिल्ली/ बनारस हिन्दू विवि, वाराणसी।
भारतीय तटरक्षक बल में करियर से संबंधित जानकारी कहाँ से प्राप्त की जा सकती है? -राजीव मेनन, इंदौर
- भारतीय तटरक्षक बल में करियर से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आप वेबसाइट www.indiancoastguard.org पर लॉग ऑन करें।
क्या मुझे बारहवीं के अच्छे प्राप्तांकों के आधार पर किसी अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश मिल सकता है? -शोभा गुप्ता, इंदौर
- देश के किसी भी अच्छे इंजीनियरिंग कॅलेज में केवल 12वीं के अच्छे अंकों के आधार पर प्रवेश नहीं मिलता है। इंजीनियरिंग कॉलेजों की प्रवेश परीक्षाओं में चयनित होकर ही आप इन कॉलेजों में प्रवेश ले पाएँगी।
कृपया मुझे सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र व उसमें करियर की संभावनाओं की जानकारी दीजिए। -रामकृष्ण शर्मा, होशंगाबाद
- सूचना प्रौद्योगिकी ऐसा क्षेत्र है, जहाँ पर अच्छे रोजगार की बहुत संभावनाएँ हैं। सूचना प्रौद्योगिकी में 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन था पोस्ट ग्रेजुएशन के अनेक कोर्सेस उपलब्ध हैं- जिनमें आईआईटी सर्टिफिकेट (1 वर्ष), पॉलिटेक्निक (3 वर्ष), बीएससी कम्प्यूटर साइंस (3 वर्ष), बीई तथा बी टेक (4 वर्ष) आदि सम्मिलित हैं। ग्रेजुएशन के पश्चात एमसीए-एमसीसी (आईटी), एमई अथवा एम टेक तथा पीएचडी कोर्सेस उपलब्ध हैं। वर्तमान में भारत में ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व में आईटी प्रोफेशनल्स की धूम मची हुई है।
| |