लोगों के साथ अपना करियर भी संवारिए
- दीपिका शर्मा
मानव देह को सुंदर ढंग से संवारने से अधिक रुचिकर और रचनात्मक भला क्या हो सकता है? और कैसा हो अगर इस रचनात्मक काम के आपको पैसे भी मिलने लगें? जरा सोचिए, एक रोमांचक रोजगार जिसमें आपको सिर्फ मेकअप करना है और उठाने हैं हजारों रुपए एक ही शिफ्ट में। 'मेकअप आर्टिस्ट्री' की दुनिया में आपका स्वागत है।
गए वे दिन जब एक छोटे स्तर पर मेकअपमैन बड़ी-बड़ी हस्तियों के पीछे भागा करते। आज एक मेकअप आर्टिस्ट लोगों के जीवन के तमाम महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से ज़ुडा होता है। किसी बड़ी पार्टी से लेकर शादी या संगीत समारोह जैसे कई अवसरों पर मेकअप आर्टिस्ट की आवश्यकता महसूस की जा सकती है।
मॉडल से लेकर अभिनेताओं, अभिनेत्रियों, नेताओं, संगीतकारों, व्यापारी हस्तियों आदि सभी को हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में मेकअप आर्टिस्ट की आवश्यकता होती है। इस जॅाब का सबसे बड़ा लाभ ये है कि इसमें आपको किसी शिफ्ट में घंटों तक बंध के काम नहीं करना होता।
वर्तमान परिप्रेक्ष्य
आज प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट की मांग चौतरफा तेजी से बढ़ रही है। पत्रिका विज्ञापन, मॉडलिंग एजेंसियों, म्यूजिक वीडियो, टीवी चैनल, थिएटर आदि हर जगह मेकअप आर्टिस्ट की जबर्दस्त माँग है। सबसे अच्छी बात ये कि इस हुनर के लिए आपको कोई डिग्री या डिप्लोमा पाने के लिए वर्षों तक पढ़ाई नहीं करनी।
हाँ, यदि आप कॉस्मेटोलॉजिस्ट अथवा एस्थेटिशियन बनना चाहते हैं तो उसकी कुछ सख्त माँगें होती हैं जिसमें घंटों का कड़ा परिश्रम, प्रशिक्षण, लिखित परीक्षा आदि शामिल हैं।
इस विषय पर आपको एमी अवार्ड से सम्मानित मेकअप आर्टिस्ट इवा जेने बंकले, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट टोड्रा पेने तथा मेकअप आर्टिस्ट मैगजीन के संस्थापक माइकल की आदि के कई सिद्धांत और सुझाव मिल सकते हैं।
मेकअप आर्टिस्ट्री में करियर के निर्धारक तत्व
सौंदर्य और रचनात्मकता के प्रति अपना नजरिया बदलें।
ध्यान रखें किएकदिवसीय वर्कशॉप या ऑनलाइन कोर्स से मेकअप कला नहीं सिखी जा सकती।
मानव त्वचा के रंग, प्रकार, चेहरे के आकार, नैन-नक्श आदि के बारे में अधिक से अधिक पढ़ते रहें ताकि इस दिशा में रुचि बरकरार रहे।
प्रिंट फोटोग्राफी में मेकअप से शुरुआत करें।
मेकअप के प्रकारों तथा प्रयोग में आने वाली किट के बारे में ज्ञान बढ़ाएं।
बदलते चलन के अनुसार सोच भी बदलें।
पेड मेकअप आर्टिस्ट का अनुभव न होने के बावजूद एक प्रोफेशनल पोर्टफोलियो तैयार करवाएँ।
एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट बनने के लिए कम से कम 4 चीजें आपके पास होनी चाहिएः
हाई स्कूल डिप्लोमा
कॉस्मेटोलॉजी या थिएटर का अनुभव
सौंदर्य के प्रति सुलझा नजरिया
कलात्मक योग्यता
ND
NDगए वे दिन जब एक छोटे स्तर पर मेकअपमैन बड़ी-बड़ी हस्तियों के पीछे भागा करते। आज एक मेकअप आर्टिस्ट लोगों के जीवन के तमाम महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से ज़ुडा होता है। किसी बड़ी पार्टी से लेकर शादी या संगीत समारोह जैसे कई अवसरों पर मेकअप आर्टिस्ट की आवश्यकता महसूस की जा सकती है।
मॉडल से लेकर अभिनेताओं, अभिनेत्रियों, नेताओं, संगीतकारों, व्यापारी हस्तियों आदि सभी को हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में मेकअप आर्टिस्ट की आवश्यकता होती है। इस जॅाब का सबसे बड़ा लाभ ये है कि इसमें आपको किसी शिफ्ट में घंटों तक बंध के काम नहीं करना होता।
वर्तमान परिप्रेक्ष्य
आज प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट की मांग चौतरफा तेजी से बढ़ रही है। पत्रिका विज्ञापन, मॉडलिंग एजेंसियों, म्यूजिक वीडियो, टीवी चैनल, थिएटर आदि हर जगह मेकअप आर्टिस्ट की जबर्दस्त माँग है। सबसे अच्छी बात ये कि इस हुनर के लिए आपको कोई डिग्री या डिप्लोमा पाने के लिए वर्षों तक पढ़ाई नहीं करनी।
हाँ, यदि आप कॉस्मेटोलॉजिस्ट अथवा एस्थेटिशियन बनना चाहते हैं तो उसकी कुछ सख्त माँगें होती हैं जिसमें घंटों का कड़ा परिश्रम, प्रशिक्षण, लिखित परीक्षा आदि शामिल हैं।
इस विषय पर आपको एमी अवार्ड से सम्मानित मेकअप आर्टिस्ट इवा जेने बंकले, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट टोड्रा पेने तथा मेकअप आर्टिस्ट मैगजीन के संस्थापक माइकल की आदि के कई सिद्धांत और सुझाव मिल सकते हैं।
ND
NDसौंदर्य और रचनात्मकता के प्रति अपना नजरिया बदलें।