1. खबर-संसार
  2. »
  3. करियर
  4. »
  5. मनपसंद करियर

फोटो जर्नलिस्ट में करियर

फोटो जर्नलिस्ट
ND
मैं फोटो जर्नलिस्ट के रूप में करियर बनाना चाहता हूँ। कृपया मार्गदर्शन दें। विजय शाक्य, जौतिया (दतिया)
- प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के फैलाव के चलते फोटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में कुशल व प्रोफेशनल फोटोग्राफरों की भारी माँग है। कोई विशेष घटना, फिर चाहे वह प्राकृतिक आपदा हो या युद्ध या फिर ग्लैमर का क्षण, आप कठिन से कठिन परिस्थिति में भी घटनास्थल की पूरी कहानी अपने कैमरे में कैद कर लाखों-करोड़ों लोगों तक उस घटना की बोलती तस्वीरों को दिखाना चाहते हैं तो यह क्षेत्र आप ही के लिए बना है।

जो लोग इस प्रोफेशन में आना चाहते हैं उनके लिए कई पाठ्यक्रम इन संस्थानों में उपलब्ध हैं : बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल/ नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, पाल्दी/ कॉलेज ऑफ आर्ट्स, नई दिल्ली।

पर्यावरण विज्ञान में पाठ्यक्रम कराने वाले मध्यप्रदेश के प्रमुख संस्थान कौन-कौन-से हैं? तन्मय देवगिरकर, बागली (देवास)
- पर्यावरण विज्ञान का पाठ्यक्रम कराने वाले मध्यप्रदेश के प्रमुख संस्थान हैं- पर्यावरण एवं वानस्पतिकी अध्ययनशाला, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन/ देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर/ मौलाना आजाद कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल।

मैं मर्चेन्ट नेवी ज्वॉइन करना चाहता हूँ। इस हेतु मुझे कहाँ संपर्क करना चाहिए? ललित मोदी, नेपानगर
- मर्चेन्ट नेवी में प्रवेश से संबंधित जानकारी हेतु आप जहाजरानी महानिदेशालय, जहाज भवन, बालचंद-हीराचंद मार्ग, बेलार्ड एस्टेट, मुंबई-33 से संपर्क कर सकते हैं।

मेरी रुचि फ्रेंच भाषा सीखने में है। कृपया ऐसी जानकारी दें। विद्या शर्मा, नागदा (उज्जैन)
- फ्रेंच भाषा के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली/ बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी/ एमएस यूनिवर्सिटी वडोदरा (गुजरात) प्रमुख अध्ययन केंद्र हैं।

क्या कॉल सेंटर में जॉब करने हेतु अच्छी इंग्लिश जरूरी है? विजय कुमार, मुलताई (बैतूल)
- कॉल सेंटर में जॉब करने हेतु अच्छी इंग्लिश जरूरी है। धाराप्रवाह इंग्लिश बोलने व समझने वाले ही इस क्षेत्र में सफल होते हैं।

मध्यप्रदेश में पत्राचार माध्यम से एमएड कहाँ से किया जा सकता है? निखिल सूर्यवंशी, नरसिंहपुर
- पत्राचार माध्यम से एमएड भोज मुक्त विश्वविद्यालय, भोपाल से किया जा सकता है।