टूल डिजाइनिंग में क्या अवसर हैं?
मार्गदर्शन
-डॉ. जयंतीलाल भंडारी
टूल डिजाइनिंग क्या है? टूल डिजाइनिंग के क्षेत्र में रोजगार के क्या अवसर हैं तथा इससे संबंधित कोर्स कहाँ से किया जा सकता है?
-भूपेन्द्र साहू, सनावद (खरगोन)
विनोद शर्मा, इंदौर।
विभिन्न प्रकार के औजारों को आवश्यकतानुसार डिजाइन करना टूल डिजाइनिंग कहलाता है। विनिर्माण उद्योग में टूल डिजाइनिंग का विशेष महत्व है। बेरोजगारी के वर्तमान दौर में जहाँ उच्च प्रशिक्षितों के लिए भी नौकरी की भारी मारामारी है, वहीं टूल डिजाइनिंग एक ऐसा क्षेत्र है, जहाँ प्रशिक्षण के उपरांत नौकरी की बेहतरीन संभावनाएँ हैं। टूल डिजाइनिंग के क्षेत्र में ढेरों पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
टूल डिजाइनिंग के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए दसवीं कक्षा गणित विषय के साथ उत्तीर्ण, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, डिग्री अथवा आईटीआई का संबंधित क्षेत्र का कोर्स उत्तीर्ण होना आवश्यक है। टूल डिजाइनिंग का कोर्स कराने वाले प्रमुख संस्थान इस प्रकार हैं- इंडो-जर्मन टूल रूम, 291-बी, 302-ए, सेक्टर ई. औद्योगिक क्षेत्र, साँवेर रोड, इंदौर/ सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ टूल डिजाइन, हैदराबाद/ सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ टूल डिजाइन, पुणे/ इंडो-जर्मन टूल रूम, अहमदाबाद।
भारतीय सेना द्वारा की जाने वाली विभिन्ना भर्तियों की जानकारी मध्यप्रदेश में कहाँ से प्राप्त की जा सकती है?
-नवीन सरोठिया, सीधी।
भारतीय सेना द्वारा की जाने वाली विभिन्ना भर्तियों की जानकारी हेतु आप इस पते पर संपर्क करें- हेड क्वार्टर, आरटीसी जोन, टी-२, रिज रोड, जबलपुर, मप्र।
मैंने इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा किया है। यदि मैं आईईटीई से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरी का सेक्शन-ए तथा सेक्शन-बी पूरा कर लूँ तो क्या मैं स्नातक उपरांत दी जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो सकता हूँ?
-प्रवीण गोखले, डबरा (ग्वालियर)।
इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशंस इंजीनियर्स (आईईटीई) की ग्रेजुएट मैम्बरशिप परीक्षा (सेक्शन-ए तथा सेक्शन-बी) पास कर लेने पर उम्मीदवार को सिविल सेवा राज्यसेवा, इंजीनियरी सेवा परीक्षा आदि में बैठने की पात्रता मिल जाती है।
मैं शारीरिक रूप से अशक्त हूँ। कृपया मुझे ऐसी वेबसाइट की जानकारी दें, जो अशक्त युवाओं को रोजगार सहायता प्रदान करती हो।
-सुरेन्द्र द्विवेदी, रायपुर।
इस हेतु आप राष्ट्रीय अशक्त व्यक्ति रोजगार प्रोत्साहन केंद्र की वेबसाइट www.ncpedp,org पर लॉग ऑन करें।
मैं डॉक्टर हूँ तथा अपनी शिक्षा को और अधिक बढ़ाना चाहती हूँ। मुझे हॉस्पिटल मैनेजमेंट में एमबीए करना चाहिए अथवा क्लीनिक रिसर्च में डिप्लोमा?
-डॉ. सीमा अग्निहोत्री, भोपाल।
आपने जिन दो क्षेत्रों का जिक्र किया है, वे दोनों ही आपके लिए बेहतर हैं, परंतु दोनों अलग-अलग तरह की कार्य-पद्धति की माँग करते हैं। हॉस्पिटल मैनेजमेंट एक प्रशासनिक कार्य है। इसके लिए बेहतर आयोजन क्षमता और टीम वर्क में लोगों से काम लेने की प्रतिभा होनी चाहिए। क्लीनिकल रिसर्च क्षेत्र में जीवों के लिए नई दवाइयाँ बनाने के क्षेत्र में काम करना होता है।
यह क्षेत्र उन लोगों के लिए रुचिकर है जो फार्मास्युटिकल रिसर्च क्षेत्र में जाना चाहते हैं। जिस भी क्षेत्र में आपकी रुचि हो उस क्षेत्र में आप उचच अध्ययन कर सकती हैं। जिस भी क्षेत्र में आपकी रुचि हो, उस क्षेत्र में आप उच्च अध्ययन कर सकती हैं। दोनों ही क्षेत्रों में करियर की उजली संभावनाएँ हैं।
मैं कार्बनिक रसायन में एमएससी करना चाहता हूँ। इस क्षेत्र में एमएससी करने के उपरांत रोजगार की क्या संभावनाएँ हैं?
- प्रज्ञेश मूँदड़ा, कटंगी (बालाघाट)
आपके लिए सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के पर्याप्त अवसर हैं। एक रसायन शास्त्री के रूप में आप अपना करियर शोध प्रबंधन और विपणन के क्षेत्र में बना सकते हैं।
प्रदूषण नियंत्रण, ऊर्जा और जैव प्रौद्योगिकी जैसे कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जहाँ कार्बनिक रसायन के विशेषज्ञों की भारी माँग है। इसके अलावा रक्षा विभाग, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, केन्द्रीय विज्ञान शोध प्रयोगशाला, भाभा आणविक अनुसंधान केन्द्र, मौसम विभाग तथा औषधि विनिर्माण प्रयोगशालाओं में कार्बनिक रसायनविदों को रखा जाता है।
निजी क्षेत्र में दवा, पेंट, टायर व अन्य रासायनिक क्रियाओं से जुड़ी प्रयोगशालाओं में बतौर केमिस्ट नियुक्ति की जाती है। बीएड, एमाइड व पीएचडी आदि के उपरांत शिक्षक व प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आदि बना जा सकता है। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, विक्रय प्रतिनिधि आदि पदों पर दवा व पेंट कंपनियाँ रसायनविदों को रखती हैं।
ND
ND-भूपेन्द्र साहू, सनावद (खरगोन)