कैसे बनें इक्विटी एनालिस्ट
मार्गदर्शन
- डॉ. जयंतीलाल भंडारी
इक्विटी एनालिस्ट के क्या कार्य होते हैं? इस कोर्स हेतु शैक्षणिक योग्यता क्या निर्धारित है?
-पंकज उपाध्याय, इंदौर।
वैश्वीकरण के वर्तमान दौर में बाजार के बढ़ते प्रभाव के चलते इक्विटी एनालिस्ट के महत्व को कम नहीं आँका जा सकता। स्टॉक एक्सचेंज पर हर रोज अरबों रुपयों की ट्रेडिंग होती है। इक्विटी एनालिस्ट शेयरों से जुड़ी संभावनाओं का अध्ययन कर निष्कर्ष निकालते हैं। इन निष्कर्षों तक पहुँचने के लिए वे कई प्रकार के विश्लेषण करते हैं, जैसे फंडामेंटल एनालिसिस, टेक्निकल एनालिसिस आदि।
पिछले रिकॉर्ड एवं कैपिटल बाजार के आधार पर वे यह सब जुटाते हैं। अर्थशास्त्र में स्नातक, एमबीए इन फाइनेंस, मास्टर इन फाइनेंस एंड कंट्रोल जैसी योग्यता रखने वाले इस क्षेत्र में करियर बना सकते हैं। इक्विटी एनालिस्ट का कोर्स इन संस्थानों में उपलब्ध है- मास्टर्स इन फाइनेंस एंड कंट्रोल, दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली/ आईसीएफआई बिजनेस स्कूल, हैदराबाद/ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंस, नई दिल्ली।
जैव सांख्यिकी के अंतर्गत किसका अध्ययन किया जाता है तथा इससे संबंधित कोर्स कहाँ-कहाँ उपलब्ध हैं?
-दीपक शुक्ला, जाँजगीर-चांपा।
जैव सांख्यिकी के अंतर्गत डाटा कलेक्शन, डाटा मैनेजमेंट, डाटा एनालिसिस आदि का अध्ययन किया जाता है। इस कोर्स को विज्ञान स्नातक कर सकते हैं। यह कोर्स इन संस्थानों में उपलब्ध हैं- इंडियन स्टेटिस्टिक्स इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली/ इंडियन स्टेटिस्टिक्स इंस्टीट्यूट, कोलकाता/ पुणे विश्वविद्यालय, पुणे।
मैं ज्योतिष के क्षेत्र में रुचि रखता/ रखती हूँ तथा इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहता/ चाहती हूँ। कृपया जानकारी दें।
-अनंत सिंह, धनोरा (सिवनी)
-प्रियंका नामदेव, देवास।
इक्कीसवीं सदी में ज्योतिष की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर अनेक युवा ज्योतिष को करियर के रूप में अपना रहे हैं। ज्योतिष में करियर बनाने की अभिलाषा रखने वालों को इस विषय का विधिसम्मत ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। ज्योतिष के पाठ्यक्रम हेतु प्रमुख मान्यता प्राप्त संस्थान इस प्रकार हैं- विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन/ रविशंकर विश्वविद्यालय, रायपुर/ श्री लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ, नई दिल्ली।
मैं आगामी पीएमटी परीक्षा दे रहा/रही हूँ। यदि मेरा इस परीक्षा के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में चयन नहीं होता है तो मेरा दूसरा विकल्प क्या होना चाहिए?
-गौरव खाती, होशंगाबाद
-हेमलता वशिष्ठ, खंडवा।
आप फार्मेसी, पैरामेडिकल, बीएचएमएस, बीएएमएस के माध्यम से भी स्वास्थ्य सेवा में उज्ज्वल करियर बना सकते हैं।
कॉलेज ऑफ नर्सिंग, एएफएमसी, पुणे में बीएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिले की क्या शर्तें हैं?
-ज्योति नेताम, रायपुर।
कॉलेज ऑफ नर्सिंग, एएफएमसी पुणे के चार वर्षीय बीएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए अविवाहित महिला अथवा तलाकशुदा या विधवा महिलाएँ पात्र हैं। नियमित छात्रा के रूप में 12वीं परीक्षा प्रथम प्रयास में न्यूनतम 50 प्रश अंकों के साथ भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान विषयों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। चयन 90 मिनट की वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा के बाद होता है। परीक्षा में सामान्य अँगरेजी, जीव विज्ञान और सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाते हैं।
कृपया मुझे नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी का वेबसाइट एड्रेस बताएँ।
-योगेश विश्वकर्मा, शिवपुरी।
एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा का वेबसाइट एड्रेस है- www. amity.org
ND
ND-पंकज उपाध्याय, इंदौर।
वैश्वीकरण के वर्तमान दौर में बाजार के बढ़ते प्रभाव के चलते इक्विटी एनालिस्ट के महत्व को कम नहीं आँका जा सकता। स्टॉक एक्सचेंज पर हर रोज अरबों रुपयों की ट्रेडिंग होती है। इक्विटी एनालिस्ट शेयरों से जुड़ी संभावनाओं का अध्ययन कर निष्कर्ष निकालते हैं। इन निष्कर्षों तक पहुँचने के लिए वे कई प्रकार के विश्लेषण करते हैं, जैसे फंडामेंटल एनालिसिस, टेक्निकल एनालिसिस आदि।
पिछले रिकॉर्ड एवं कैपिटल बाजार के आधार पर वे यह सब जुटाते हैं। अर्थशास्त्र में स्नातक, एमबीए इन फाइनेंस, मास्टर इन फाइनेंस एंड कंट्रोल जैसी योग्यता रखने वाले इस क्षेत्र में करियर बना सकते हैं। इक्विटी एनालिस्ट का कोर्स इन संस्थानों में उपलब्ध है- मास्टर्स इन फाइनेंस एंड कंट्रोल, दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली/ आईसीएफआई बिजनेस स्कूल, हैदराबाद/ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंस, नई दिल्ली।
जैव सांख्यिकी के अंतर्गत किसका अध्ययन किया जाता है तथा इससे संबंधित कोर्स कहाँ-कहाँ उपलब्ध हैं?
-दीपक शुक्ला, जाँजगीर-चांपा।
जैव सांख्यिकी के अंतर्गत डाटा कलेक्शन, डाटा मैनेजमेंट, डाटा एनालिसिस आदि का अध्ययन किया जाता है। इस कोर्स को विज्ञान स्नातक कर सकते हैं। यह कोर्स इन संस्थानों में उपलब्ध हैं- इंडियन स्टेटिस्टिक्स इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली/ इंडियन स्टेटिस्टिक्स इंस्टीट्यूट, कोलकाता/ पुणे विश्वविद्यालय, पुणे।
मैं ज्योतिष के क्षेत्र में रुचि रखता/ रखती हूँ तथा इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहता/ चाहती हूँ। कृपया जानकारी दें।
-अनंत सिंह, धनोरा (सिवनी)
-प्रियंका नामदेव, देवास।
ND
NDमैं आगामी पीएमटी परीक्षा दे रहा/रही हूँ। यदि मेरा इस परीक्षा के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में चयन नहीं होता है तो मेरा दूसरा विकल्प क्या होना चाहिए?