करियर डेयरी टेक्नोलॉजी में
- जयंतीलाल भंडारी
मैं डेयरी टेक्नोलॉजी में करियर बनाना चाहता हूँ। कृपया मार्गदर्शन दें। राकेश जाधव, लश्कर (ग्वालियर)
- डेयरी टेक्नोलॉजी में करियर की असीम संभावनाएँ हैं। 10+2 की परीक्षा जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित अथवा कृषि विज्ञान से उत्तीर्ण करने के उपरांत डेयरी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं। यह पाठ्यक्रम इन संस्थानों में उपलब्ध है- नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल (हरियाणा), एमपी कॉलेज ऑफ डेयरी साइंस, आणंद (गुजरात), जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर (मध्यप्रदेश)
मैनेजमेंट के क्षेत्र में ई-कॉमर्स के पाठ्यक्रम का क्या महत्व है? पंकज कुशवाह, कसडोल (रायपुर)
- मैनेजमेंट के क्षेत्र में एमबीए ई-कॉमर्स जैसे पाठ्यक्रम रोजगारोन्मुखी हैं। ऐसे पाठ्यक्रमों में तीन बातें शामिल हैं- मैनेजमेंट, कॉमर्स तथा कम्प्यूटर्स। चूँकि दुनिया ग्लोबल विलेज में बदल रही है। इसलिए मैनेजमेंट कोर्स में कम्प्यूटर आधारित विशेष प्रबंधकीय प्रशिक्षण करियर को देश ही नहीं, दुनिया में भी ऊँचाई दे सकता है।
पत्राचार माध्यम से बायोइंफॉर्मेटिक्स का पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम कहाँ उपलब्ध है? राजेन्द्र ठाकुर, खैरलांजी (बालाघाट)
- यह पाठ्यक्रम अन्नामलाई विश्वविद्यालय, अन्नामलाई नगर में उपलब्ध है। विस्तृत विवरण के लिए संबंधित वेबसाइट पर लॉग ऑन करें।
फॉरेन ट्रेड एवं निर्यात प्रबंधन का कोर्स कराने वाले प्रमुख संस्थानों की जानकारी दें। अजय शाक्य, बागली (देवास)
- फॉरेन ट्रेड एवं निर्यात प्रबंधन के पाठ्यक्रम कराने वाले प्रमुख संस्थान हैं- इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड एंड रिसर्च, राऊ (इंदौर)/ प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट, एबी रोड, इंदौर/ दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमी, कॉमर्स विभाग, दिल्ली विवि, दिल्ली/ भारतीय विदेश व्यापार संस्थान, नई दिल्ली।
पत्राचार द्वारा पर्सोनेल मैनेजमेंट का पाठ्यक्रम मप्र के किस विश्वविद्यालय में उपलब्ध है? शिल्पा पवार, जोनिया (दतिया)
- स्नातक के उपरांत पीजी डिप्लोमा इन पर्सोनेल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर में पत्राचार माध्यम से उपलब्ध है।
मैं पिछड़े हुए आदिवासी अंचल की छात्रा हूँ। मुझे डॉक्टर बनने के लिए क्या करना होगा? कंचन मोर्य, झाबुआ
- बारहवीं कक्षा साइंस-बायोलॉजी विषय से उत्तीर्ण करने के बाद एमपी पीएमटी में सफल होकर डॉक्टर बना जा सकता है।
मध्यप्रदेश से स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी अन्य किन-किन राज्यों की लोकसेवा आयोग परीक्षा में भाग ले सकते हैं? पार्वती जायसवाल, जबलपुर
- मध्यप्रदेश से स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी सभी राज्यों की लोकसेवा आयोग परीक्षाओं में भाग ले सकते हैं, किंतु हिन्दीभाषी राज्यों को छोड़कर अन्य राज्यों की परीक्षाओं में विद्यार्थियों को भाषाई तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है।
मध्यप्रदेश में फायर इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री कहाँ से प्राप्त की जा सकती है? रवि त्रिवेदी, रतलाम
- मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित आईपीएस एकेडमी से फायर इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री प्राप्त की जा सकती है।
मैंने बीएसी कम्प्यूटर विज्ञान से किया है। क्या मुझे एमसीए इंदिरा गाँधी मुक्त विश्वविद्यालय से करना चाहिए? शांतनु गौतम, इंदौर
- इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय है। आप यहाँ से एमसीए कर सकते हैं। इससे एमसीए करना आपके भविष्य के लिए निश्चित रूप से अच्छा होगा।
मैं फिजियोथैरेपी का कोर्स करना चाहती हूँ। कृपया मार्गदर्शन दें। ऐश्वर्या गोराना, पचोर (राजगढ़)
- फिजियोथैरेपी का पाठ्यक्रम साढ़े तीन से चार वर्ष का होता है। इसमें नामांकन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान एवं अँगरेजी विषय के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना है। फिजियोथैरेपी का कोर्स कराने वाले प्रमुख संस्थान हैं- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली/ एमजीएम मेडिकल कॉलेज, इंदौर/ इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, इंदौर/ क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर।
मैं डेयरी टेक्नोलॉजी में करियर बनाना चाहता हूँ। कृपया मार्गदर्शन दें। राकेश जाधव, लश्कर (ग्वालियर)
| |
|