1. खबर-संसार
  2. »
  3. करियर
  4. »
  5. गुरु-मंत्र

मिल सकती है हौसलों को उड़ान

करियर
- झरना सरियाल

ND
आजकल लड़कि‍याँ कि‍सी भी सेक्‍टर में लड़कों से पीछे नहीं हैं। अपनी स्‍मार्टनेस के बूते वो हर इंपॉसि‍बल काम को पॉसि‍बल करके दि‍खा रही हैं। अपनी स्‍कि‍ल्‍स और हार्डवर्क से वे आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ चुकी हैं, इसीलिए आज कोई भी फील्‍ड ऐसी नहीं है जि‍समें लड़कि‍यों का दखल न हो। लड़कि‍यों की इन्हीं क्‍वालि‍टीज को देखते हुए कई कंपनियाँ आज उन्हें नौकरी देने के लिए तैयार रहती हैं।

ऐसा ही एक क्षेत्र है एयर होस्टेस का, जिसमें लड़कों के बजाय लड़कि‍याँ ज्यादा हैं। यह बहुत ही शानदार करियर है और आज के दौर में कई भारतीय महिलाएं इस क्षेत्र की ओर आकर्षित हो रही हैं। कई लड़कियाँ इसे इसलिए चुनती हैं क्योंकि इसमें हवाई जहाज में उड़ने के रोमांच के साथ-साथ विभिन्न लोगों से बातचीत करने और साथ ही विभिन्न देश घूमने का मौका मिलता है।

वैसे आजकल एयर पॉलिसी में उदारीकरण होने से इस करियर में नौकरी के बहुत सारे अवसर खुल गए हैं। लेकिन सही मायने में यह नौकरी मेहनत, कामिटमेंट, स्मार्टनेस, साहस और पूरा समर्पण माँगती है।

आजकल हमारे देश में कई संस्थान हैं जो शॉर्ट टर्म डिप्लोमा कोर्स और एयर होस्टेस का प्रशिक्षण देते हैं। एयर होस्टेस के लिए कई सार्वजनिक एवं निजी एयर लाइंस युवा लड़कियों को नौकरी देती हैं। इसके लिए कम से कम स्नातक तक की पढ़ाई जरुरी है। साथ ही, होटल मेनेजमेंट या टूरिज्म में डिप्लोमा हो तो ज्यादा अच्छा होगा। वैसे बारहवीं के बाद भी कई निजी संस्थान तीन से छह महीने का प्रशिक्षण कोर्स कराते हैं।

बुनयादी तौर पर इस नौकरी के लिए आकर्षक व्यक्तित्व, नम्र स्वभाव, अच्छी संवाद शैली, अच्छी सेहत व स्टेमिना, जरूरत पड़ने पर सही निर्णय ले पाना आदि गुण होने चाहिए। इसके अलावा, अगर कोई विदेशी भाषा आती हो तो और भी अच्छा है।

इस करियर का सिलेबस एयरक्राफ्ट के तकनीकी और गैर तकनीकी पहलूओं पर नजर डालता है। अभ्यार्थी को इन फ्लाइट सर्विस, पैसेंजर हैंडलिंग व साइकोलॉजी, आर्ट आफ कंवरसेशन, फर्स्ट ऐड, इर्मजेंसी डेमांस्ट्रेशन आदि के बारे में बताया जाता है।