1. खबर-संसार
  2. »
  3. करियर
  4. »
  5. गुरु-मंत्र

टाइम मैनेजमेंट है सबसे जरूरी

बोर्ड की तैयारी

करियर
ND
ND
बोर्ड की परीक्षाएँ आ ही गई समझो। लिहाजा स्‍टूडेंट ही नहीं, बल्कि स्कूल के शिक्षक और अभिभावक भी चिंतित हैं। स्‍टूडेंट अधिक से अधिक अंक लाकर सुनहरा भविष्य बनाना चाह रहे हैं, वहीं स्कूल भी अपनी छवि को और सुधारने के लिए व्याकुल हैं। जबकि अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतिंत हैं।

लिहाजा सभी अपने-अपने हिसाब से हरसंभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन इन सभी के बीच यह बेहद जरूरी है कि इस वक्त स्‍टूडेंट्स पर अनावश्यक बोझ न डाला जाए। स्कूल के चेयरमैन, वी.पी. टंडन कहते हैं कि स्‍टूडेंट्स के करियर का यह सबसे अहम समय होता है। लिहाजा स्‍टूडेंट अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। बच्चों को शांत चित्त और बिना कोई तनाव लिए परीक्षाएं देनी चाहिए।

स्‍टूडेंट अपने नियमित रूटीन का ही पालन करें। देर रात तक जागकर पढ़ाई करने की न तो कोई जरूरत है और न ही उसका कोई फायदा ही होने वाला है। हर विषय पर ध्यान दें। टाइम मेनेजमेंट बहुत महत्वपूर्ण है। अब बच्चों को सेल्फ स्टडी ही करनी चाहिए। ट्यूशन की कोई जरूरत नहीं है। हाँ, अगर कोई संदेह हो तो अपने स्कूल के शिक्षक से पूछ कर उसे दूर कर लें। स्‍टूडेंट पिछले दस सालों के पेपर्स का बारीकी से स्‍टडी करें। बहुत से प्रश्न तो इनमें से ही आते हैं।

एक्‍जाम में प्रश्न पत्र मिलने के बाद सर्वप्रथम गहनता से उनका स्‍टडी करें। जिन सवालों को आप बेहतर तरीके से लिख सकते हैं, आप उनका चयन कर लें। इन सवालों के उत्तर आप पहले लिखें। उत्तर तय शब्द सीमा में ही लिखें। टाइम मैनेजमेंट का पूरा खयाल रखें। सभी प्रश्नों का उत्तर लिखने का प्रयास करें, भले ही आप उनके उत्तर पूरी तरह से जानते हो या नहीं। प्रयास करने पर भी अंक मिल सकते हैं।

अभिभावक अपने बच्चों पर बेवजह दबाव न डालें। स्‍टूडेंट को खेलने की भी छूट देनी चाहिए, जिससे वे हमेशा तरोताजा महसूस करें । यह स्‍टूडेंट्स पर दबाव कम करने के लिए जरूरी है। बच्चों को इन दिनों पारिवारिक समारोह या अन्य दूसरे समारोहों में हिस्सा नहीं लेना चाहिए।