सम्बंधित जानकारी
- Budget 2022: निर्यातकों के संगठन को बजट में निर्यात को बढ़ावा देने वाले उपायों की आस
- Kia Carens की भारत में जबरदस्त डिमांड, पहले ही दिन मिली 7738 बुकिंग
- निर्यात में तेजी से शेयर बाजार को लगे पंख, सेंसेक्स एवं निफ्टी 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त पर रहे
- Kia अगले साल लॉन्च करेगी बड़ी फैमिली कार, भारत में नया सैगमेंट बनाने की तैयारी
- Kia ने Auto Show में दिखाई Niro 2022 की झलक
भारत में बनकर विदेशों में खूब बिकी इस कंपनी की गाड़ियां, 91 देशों में खूब है मांग
किआ इंडिया ने नया रिकॉर्ड बनाया है। किआ इंडिया ने भारत से 1 लाख से अधिक गाड़ियों के निर्यात का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने सितंबर 2019 में निर्यात शुरू किया था।
किआ ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि उसने ढाई साल से कम की अवधि में ही यह आंकड़ा पार कर लिया है, जो भारत को निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने की कंपनी की प्रतिबद्धता दोहराता है।
किआ इंडिया ने कहा कि उसने पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, मध्य और दक्षिण अमेरिका, मैक्सिको और एशिया प्रशांत के 91 देशों में अपनी गाड़ी सेल्टोस और सॉनेट का निर्यात किया है। फिलहाल सेल्टोस और सॉनेट के निर्यात का हिस्सा क्रमश: 77 और 23 प्रतिशत है। किआ के अनुसार निर्यात शुरू करने के बाद से कंपनी ने जनवरी, 2022 तक कुल 1,01,734 इकाइयों का निर्यात किया है।
