सम्बंधित जानकारी
- July Auto Sales : मारुति सुजुकी की बिक्री 8.3% बढ़ी, जानिए दूसरी ऑटो कंपनियों की कैसी रही चाल
- Maruti को पहली तिमाही में हुआ मुनाफा, कंपनी का प्रॉफिट बढ़कर हुआ 1000 करोड़ के पार
- शेयर बाजार में 6 दिन से जारी तेजी का सिलसिला थमा, सेंसेक्स 306 अंक टूटकर 56,000 अंक से नीचे आया
- Maruti Suzuki Alto : सबसे सस्ती कार का नया अवतार अगले महीने होगा लांच, नजर आएगा यह बड़ा बदलाव
- New Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 से उठा पर्दा, फ्रेश डिजाइन के साथ जबरदस्त पावर का कॉम्बिनेशन, कीमत 9.50 लाख रुपए के करीब
5 बड़े बदलावों के साथ लांच होने वाली है 2023 Maruti Swift
मारुति सुजुकी ने Swift के नए मॉडल्स को लेकर ट्रायल्स शुरू कर दिए हैं। माना जा रहा है कि 2022 के अंत तक यह वैश्विक बाजार में इंट्री करेगी। Maruti अपनी सबसे लोकप्रिय कार Swift में 5 बड़े बदलाव करेगी। Maruti Swift के माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ डिजाइन और इंटीरियर में भी बदलाव कर सकती है। जानिए क्या होंगे वे बदलाव-
1. नई Swift में नए डिज़ाइन किए गए डैशबोर्ड, अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम और नए अपहोल्स्ट्री सहित कई नए फीचर्स आ सकते हैं।
2. नई स्विफ्ट में एलईडी तत्वों के साथ स्लीक हेडलैंप, पूरी तरह से नया फ्रंट ग्रिल, व्यापक और कम हवा के उपयो के साथ अपडेटेड बंपर की सुविधा होगी। फॉग लैंप असेंबली में नए सी-शेप्ड एयर स्प्लिटर होंगे। इसके कुछ अन्य डिज़ाइन हाइलाइट्स में बड़े, ड्यूल-टोन अलॉय व्हील, नए बॉडी पैनल, ब्लैक-आउट पिलर, रूफ माउंटेड स्पॉइलर आ सकते हैं।
3. Suzuki Swift को 1.2L K12N डुअलजेट पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिल सकती है। गैसोलीन यूनिट 89bhp की पीक पावर और 113Nm का टार्क जेनेरेट करती है। इसे मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ रखा जा सकता है।
4. नई Suzuki Swift को CNG किट के साथ लांच किया जा सकता है। खबरों के अनुसार
नए मॉडल को 1.2L ड्यूलजेट पेट्रोल मोटर के साथ फैक्टरी-फिटेड CNG किट के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है।
5. All New Maruti Swift सुजुकी के लाइटवेट हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर लांच की जा सकती है, जो अल्ट्रा और एडवांस्ड हाई स्ट्रेंथ स्टील्स का प्रयोग कर सकता है। इस टेक्नोलॉजी से न सिर्फ कार का माइलेज बेहतर होगा, बल्कि पैसेंजर का ओवर ऑल ड्राइविंग अनुभव भी बेहतर बनेगा।
