सोमवार, 28 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. बजट 2008-09
Written By वार्ता
Last Modified: नई दिल्ली (वार्ता) , शुक्रवार, 29 फ़रवरी 2008 (21:17 IST)

संतुलित है बजट-अर्जुन

अर्जुनसिंह बजट चिदंबरम
मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुनसिंह ने बजट को संतुलित बताते हुए कहा कि उनके मंत्रालय ने जो योजनाएँ शिक्षा क्षेत्र के लिए सुझाई थीं, उन्हें इसमें माना गया है।

सिंह ने कहा कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है और यह कुल मिलाकर संतुलित है। किसानों के लिए किए गए उपाय विशेष रूप से सराहनीय हैं।

उन्होंने शिक्षा क्षेत्र के लिए किए गए आवंटन को स्वागत योग्य बताया है। बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए आवंटन 20 प्रतिशत बढ़ाकर 34400 करोड़ रुपए किया गया है।