1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. I Know What You Did Last Summer preview

आई नो व्हाट यू डिड लास्ट समर अमेज़न प्राइम पर

आई नो व्हाट यू डिड लास्ट समर
सारा गुडमैन द्वारा निर्मित और लिखित 'आई नो व्हाट यू डिड लास्ट समर' लोइस डंकन के 1973 के उपन्यास पर आधारित है। 1997 की एक प्रतिष्ठित फिल्म का आधार भी यही थी। 
 
घातक कार दुर्घटना के एक साल बाद, किशोरों का एक समूह ग्रेज्युएशन नाइट के लिए इकट्ठा होता है लेकिन वे खुद को एक अंधेरे रहस्य से बंधा हुआ पाते हैं। एक क्रूर हत्यारा उनके पीछे है। कौन उनके पीछे है, ये जानने के लिए वे कड़ियां जोड़ते हैं तो उन्हें अपने शहर और स्वयं के अंधेरे पक्ष से रूबरू होना पड़ता है। हर कोई कुछ न कुछ छुपा रहा है, और गलत रहस्य को उजागर करना घातक हो सकता है। 
 
आई नो व्हाट यू डिड लास्ट समर का निर्माण अमेजन स्टूडियोज और सोनी पिक्चर्स टेलीविजन द्वारा किया गया है। सीरिज में मैडिसन इस्मान, बिल हेक, ब्रायन त्जू, ईजेकील गुडमैन, एशले मूर, सेबस्टियन अमोरुसो, फियोना रेने, कैसी बेक और ब्रुक ब्लूम जैसे कलाकार हैं।
 
ओटीटी प्लेटफॉर्म : अमेजन प्राइम वीडियो पर 15 अक्टोबर 2021 से 
अगला लेख
World Tourism Day- जानें क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस