सम्बंधित जानकारी
- 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' ने तोड़ा रिकॉर्ड, आईएमडीबी पर बनी सबसे ज्यादा रेटिंग वाली वेब सीरीज
- 'नागिन 3' फेम पर्ल वी पुरी को मिली जमानत, नाबालिग से रेप और छेड़छाड़ का लगा है आरोप
- कंगना रनौट ने बताया कोरोना रिकवरी का अपना अनुभव, बोलीं- रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वायरस असली काम शुरू करता है
- यामी गौतम ने शेयर की मेहंदी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें, एक्ट्रेस को निहारते नजर आए आदित्य धर
- पलक तिवारी ने इंस्टाग्राम पर की धमाकेदार वापसी, हॉट तस्वीरों से ढाया कहर
विश्व पर्यावरण दिवस पर नीरज पांडे ने दिया #StopTheMelt को अपना समर्थन
विश्व पर्यावरण दिवस पर डिस्कवरी इंडिया की पहल '#StopTheMelt' अभियान के समर्थन में फ्राइडे फिल्मवर्क्स और फ्राइडे स्टोरी टेलर के फिल्मकार नीरज पांडे और शीतल भाटिया साथ आए हैं। इस कैंपेन में ग्लोबल वार्मिंग, क्लाइमेट चेंज, प्रजातियों के विलुप्त होने और जैव विविधता जैसे मुद्दों को संबोधित किया जाएगा।
नीरज और शीतल, जो पर्यावरण के संरक्षण के प्रबल समर्थक हैं, डिस्कवरी नेटवर्क के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़े रहे हैं। जहां नीरज पांडे ने सीक्रेट ऑफ सिनौली प्रस्तुत किया, वहीं इसे शीतल भाटिया द्वारा निर्मित, राघव जयरथ द्वारा निर्देशित और मनोज बाजपेयी द्वारा होस्ट किया गया है।
On the #WorldEnvironmentDay I am happy to support this campaign done by @DiscoveryIN in association with @UNinIndia & @WWFINDIA.
— Neeraj Pandey (@neerajpofficial) June 5, 2021
Lets be responsible of our surroundings and do our small bit to save the planet.
Let's #StopTheMelt now. pic.twitter.com/WxonCBjUJH
नीरज पांडे ने अपने सोशल मीडिया पर इस कैंपेन के बारे में साझा करते हुए लिखा, On the #WorldEnvironmentDay I am happy to support this campaign done by @DiscoveryIN in association with @UNinIndia & @WWFINDIA. Lets be responsible of our surroundings and do our small bit to save the planet. Let's #StopTheMelt now.
चैनल के साथ नीरज और शीतल के पहले सहयोग के परिणामस्वरूप एक डॉक्यूमेंट्री, सीक्रेट्स ऑफ सिनौली का निर्माण किया गया था, जो उत्तरी भारत के सिनौली में निष्कर्षों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने 4,000 साल (2500-1900 ईसा पूर्व) से अधिक पुराने तीन रथों की खुदाई के कारण पुरातत्व जगत और इतिहास के प्रति सभी को उत्साहीत कर दिया था।
इस शो ने 21वीं सदी के सबसे बड़े रहस्योद्घाटन को दिखाया, जो पश्चिमी देशों द्वारा भारत के इतिहास में लाए गए परिवर्तनों के इर्द-गिर्द घूमती है। ऐसे शो से जुड़ने के बाद, अब नीरज और शीतल ने नेटवर्क की पहल के समर्थन में एक कदम आगे बढ़ाया है।
दुनिया को नीरज और शीतल जैसे अधिक जिम्मेदार लोगों की जरूरत है, जो प्रकृति और पर्यावरण के बारे में जागरूकता फैलाने में मजबूत होते हैं और दुनिया को एक बेहतर दिशा में बदलने की कोशिश करते हैं।
