1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pearl v puri granted bail was arrested by police for raping and molesting a minor

'नागिन 3' फेम पर्ल वी पुरी को मिली जमानत, नाबालिग से रेप और छेड़छाड़ का लगा है आरोप

Naagin 3
'नागिन 3' फेम पर्ल वी पुरी को बीती रात मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एक्टर पर नाबालिग से दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पर्ल वी पुरी को पुलिस ने आईपीसी की धारा CR IPC 376 AB, r/w POCSO Act 4, 8, 12,19, 21 के तहत अरेस्ट किया था।

 
अब खबर आ रही है कि पर्ल वी पुरी को जमानत मिल गई है। टीवी एक्ट्रेस और पर्ल की दोस्त करिश्मा तन्ना ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। 
 
करिश्मा तन्ना ने इंस्टाग्राम पर पर्ल के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'सत्यमेव जयते। हमेशा सच्चाई की जीत होती है और पर्ल जीत गया है।' इस पोस्ट में करिश्मा ने आईस्टैंडविथपर्लवीपुरी, ट्रुथनेवरहाइड्स, पीवीपी जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया है।
 
बता दें कि पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में कई सेलेब्स आगे आए हैं। विकास कलंत्री, क्रिस्टल डिसूजा, अनीता हसनंदानी और अली गोनी समेत कई सेलेब्स ने पर्ल पर लगे आरोपों को गलत बताया है। 
 
गौरतलब है कि पर्ल को एक नाबालिग के साथ रेप और छेड़छाड़ करने के मामलें में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में पर्ल समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 
 
अगला लेख
कंगना रनौट ने बताया कोरोना रिकवरी का अपना अनुभव, बोलीं- रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वायरस असली काम शुरू करता है