सम्बंधित जानकारी
- मुंबई की बारिश बनी आफत: उर्वशी ढोलकिया की कार पर गिरा विशालकाय पेड़, देखिए वीडियो
- ब्लैक शिमरी टॉप और डेनिम में पलक तिवारी ने ढाया कहर, सिजलिंग अदाओं से उड़ाए फैंस के होश
- दीपिका कक्कड़ की बीमारी का बेटे रुहान पर भावुक असर, शोएब इब्राहिम ने व्लॉग में बयां किया दर्द
- चकाचौंध से दूर रहने वाली पत्नी आरती संग नजर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- ये इतनी यंग कैसे!
- सलमान खान की 'मातृभूमि' पर फिर संकट, CBFC ने रोका सर्टिफिकेट, अगस्त रिलीज भी टली!
जब नीना गुप्ता ने शाहरुख खान और करण जौहर को कह दिया था 'मतलबी', बेटी मसाबा से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
बॉलीवुड की सबसे बेबाक, बिंदास और वर्सटाइल एक्ट्रेसेस में से एक नीना गुप्ता 4 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अपनी शानदार अदाकारी से पर्दे पर जान फूंकने वाली नीना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने कभी समाज के दकियानूसी बंधनों की परवाह नहीं की और हमेशा अपनी शर्तों पर जिंदगी जी।
नीना गुप्ता ने ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' में अपनी निजी जिंदगी के कई ऐसे पन्ने खोले, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। ऐसा ही एक बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाला वाकया उनकी बेटी मसाबा गुप्ता के करियर, शाहरुख खान और फिल्म मेकर करण जौहर से जुड़ा हुआ है।
आइए नीना गुप्ता के जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं कि आखिर क्यों उन्होंने बॉलीवुड के इन दो बड़े दिग्गजों को मजाक-मजाक में 'मतलबी' और 'चीप' कह दिया था। आज मसाबा गुप्ता देश की सबसे बड़ी सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर्स में से एक हैं और एक्टिंग की दुनिया में भी अपना लोहा मनवा चुकी हैं।
लेकिन एक वक्त ऐसा था जब मसाबा सिर्फ एक्टिंग करना चाहती थीं, मगर मां नीना गुप्ता इसके सख्त खिलाफ थीं। नीना गुप्ता ने एक इंटरव्यू में अपनी इस फिक्र का खुलासा करते हुए बताया था कि वह नहीं चाहती थीं कि मसाबा इस इंडस्ट्री में आएं।
नीना गुप्ता ने मसाबा से कहा था, जिस तरह की तुम्हारी शक्ल है, बॉडी है, तुम्हें यहां भारतीय सिनेमा के माहौल में बहुत कम रोल मिलेंगे। अगर तुम्हें सच में एक्टर बनना है तो विदेश चली जाओ। तुम यहां कभी भी टिपिकल हिरोइन नहीं बन पाओगी। तुम कभी हेमा मालिनी या आलिया भट्ट नहीं बन सकती।
नीना गुप्ता की यह बात एक मां की कड़वी लेकिन व्यावहारिक फिक्र थी, क्योंकि उस दौर में बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के लुक्स को लेकर एक तय ढर्रा बना हुआ था।
जब शाहरुख खान और करण जौहर ने नहीं उठाया नीना का फोन!
मसाबा के सिर से एक्टिंग का भूत उतारने के लिए नीना गुप्ता ने एक अनोखा प्लान बनाया। एक बार फ्लाइट में सफर के दौरान नीना गुप्ता ने मसाबा की मुलाकात शाहरुख खान और करण जौहर से हुई। नीना ने मौका अच्छा देखकर दोनों से गुजारिश की कि वे मसाबा को समझाएं और एक्टिंग न करने के लिए मनाएं।
मशहूर पत्रकार राजीव मसंद के साथ एक पुराने इंटरव्यू में नीना ने हंसते हुए इस वाकये को याद किया। उन्होंने बताया, "हाँ! कितने मतलबी और चीप किस्म के लोग हैं वो (मजाक में)। उन्होंने फ्लाइट में मुझे अपना नंबर दिया और कहा कि वे मसाबा से बात करेंगे। लेकिन जब मैंने बाद में उन्हें कॉल करना चाहा, तो किसी ने मेरा फोन ही नहीं उठाया!"
जब इंटरव्यूअर ने उन्हें याद दिलाया कि शायद वे दोनों इसीलिए फोन नहीं उठा रहे थे क्योंकि नीना उन्हें मसाबा को डांटने या मना करने का काम सौंप रही थीं, तो नीना यह जानकर हैरान और खुश हुईं कि शाहरुख और करण को आज भी यह घटना याद है।
भले ही नीना गुप्ता ने उस समय फिल्म इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई को देखकर मसाबा को रोका था, लेकिन वक्त बदलते ही मसाबा ने खुद को साबित कर दिखाया। नेटफ्लिक्स की बेहद लोकप्रिय सीरीज 'मसाबा मसाबा' से उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू किया। इस सीरीज में खुद नीना गुप्ता भी उनके साथ नजर आईं।
