Hanuman Chalisa
Wed, 5 Aug 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Vinod Khanna, Irfan Khan

विनोद खन्ना के लिए अंग दान कर दूंगा: खान

विनोद खन्ना
इरफान खान का कहना है कि जरूरत पड़ने पर वह विनोद खन्ना के लिए अंगदान कर देंगे। विनोद खन्ना को हाल ही में शरीर में पानी की कमी की वजह से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। डॉक्टरों और उनके परिवार ने बताया है कि अब उनकी हालत में सुधार है। 
 
विनोद खन्ना की गंभीर हालत को लेकर इरफान ने कहा कि जरूरत पड़ी तो अपना अंग दान कर दूंगा। इरफान अपने पसंदीदा अभिनेता विनोद खन्ना की सेहत को लेकर चिंतित हैं और जल्द ही उनके स्वस्थ होने की दुआ की है। 
 
इरफान ने कहा कि, "विनोद खन्ना इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे खूसबूरत इंसान हैं। मैंने विनोद खन्ना की सारी फिल्में देखी हैं। उनकी ख़राब सेहत की खबर सुनकर धक्का लगा। कोई भी मदद हो जरूर करूंगा। जरूरत पड़ी तो अपना अंग दान कर दूंगा।"(वार्ता) 
ये भी पढ़ें
नागिन 2... अदा खान ने फैंस को किया कन्फ्यूज