1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. varun dhawan is a hit machine of bollywood

बॉलीवुड की हिट मशीन बने वरुण धवन, दी 11 लगातार हिट फिल्में

bollywood
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर सुई धागा बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों में 55.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है और इसी के साथ वरुण धवन बॉलीवुड इंड्रस्ट्री में हिट म‍शीन साबित होते जा रहे हैं।
 
 
अपनी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ ईयर से लेकर सुई धागा तक वरुण धवन ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार हिट फिल्में दी है। वरुण धवन को बॉलीवुड में 6 साल हो चुके  हैं और वे बॉलीवुड की युवा पीढ़ी में सबसे भरोसेमंद सितारे के तौर पर उभरे हैं। 
 
2012 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले वरुण धवन ने अब तक 11 फिल्मों में काम किया है और उनकी सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। उनकी एक्टिंग आलोचकों और दर्शकों द्वारा हमेशा सराही गई है।
अपने करियर के दौरान वरुण ने विभिन्न रोल निभाए हैं। दुल्हनिया सीरीज में उन्होंने एक रोमांटिक हीरो का रोल निभाया है। वहीं, बदलापुर में उन्होंने एंगरी यंग मैन का रोल अदा किया। हाल ही में उन्होंने शुजीत सरकार की फिल्म अक्टूबर में एक भावनात्मक लड़के का रोल निभाकर प्रशंसा बटोरी थी।
 
 
वरुण धवन की फिल्म 'एबीसीडी 2, दिलवाले, ढिशूम, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और जुडवां 2' 100 करोड़ क्लब में शामिल है। वहीं, हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म सुई धागा भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
अगला लेख
साइकल पर एक्शन करते नजर आए अक्षय, प्रशंसकों को दी यह सलाह