मस्ती में नहीं, बिलकुल शांत नज़र आ रहे हैं वरुण धवन : 'अक्टूबर' फर्स्ट लुक
वरुण धवन ने अब तक कई मस्ती वाली फिल्में की और दर्शकों को एंटरटेन किया, लेकिन अब उन्होंने अपना ज़ोनर थोड़ा बदलते हुए फिल्में करना शुरू किया है। वे फिलहाल फिल्म 'सुई-धागा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वरुण की एक और फिल्म रिलीज होने वाली है जिसका फर्स्ट लुक उन्होंने जारी किया है।
वरुण धवन, सुजीत सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म 'अक्टूबर' से खबरों में थे। इसकी शूटिंग उन्होंने महज 80 दिनों में ही पूरी कर ली गई। फिल्म में वरुण के अलावा बनिता संधु भी हीरोइन के तौर पर हैं। वरुण ने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया जिसमें वे क्यूट लग रहे हैं।
उन्होंने ट्विटर पर पोस्टर जारी करते हुए लिखा अक्टूबर फर्स्ट लुक..अक्टूबर हमेशा आपके साथ रहेगा..। इसमें वरुण बगीचे में फूलों के बीच लेटे हुए कुछ निहार रहे हैं और काफी शांत लग रहे हैं। क्यूट लगने के साथ ही उनका यह शांत चेहरा लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। दर्शकों को फिल्म के लिए उत्सुकता और बढ़ गई है।
#OctoberFirstLook. October will live with you forever.@ShoojitSircar @ronnielahiri @writeonj @BanitaSandhu pic.twitter.com/97kKhPzEPB
— Varun DAN Dhawan (@Varun_dvn) March 9, 2018
यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।
