• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hate Story 4, Box Office, Opening, Urvashi Rautela
Written By

कैसी है हेट स्टोरी 4 की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत?

हेट स्टोरी 4
हेट स्टोरी 4 को इस सीरिज की सबसे कमजोर फिल्म बताया जा रहा है, बावजूद इसके फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्‍छी शुरुआत की है। हेट सीरिज की लोकप्रियता का फायदा फिल्म को मिला है। साथ ही इस तरह की फिल्मों आम दर्शकों के लिए 'मसाला' भी रहता है। वीकेंड के बाद तय होगा कि यह फिल्म कितनी दूर जाती है। 
 
‍हेट स्टोरी 4 ने सिंगल स्क्रीन में भी अच्छी शुरुआत की है। मल्टीप्लेक्स में भी फिल्म को दर्शक मिले हैं। पहले दिन का आंकड़ा 5 से 6 करोड़ के बीच रहने की उम्मीद है। हालांकि यह हेट स्टोरी 3 से काफी कम है। 
 
इस सीरिज की तीसरी फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। हेट स्टोरी 2 ने पौने पांच करोड़ और हेट स्टोरी ने सवा दो करोड़ का कलेक्शन पहले दिन किया था। 
 
हेट स्टोरी 4 में इस बार मसाला कम और मेलोड्रामा ज्यादा है, लिहाजा दर्शकों को थोड़ी निराशा हाथ लगी है। उर्वशी रौटेला एक मात्र लोकप्रिय नाम इस फिल्म में है, लेकिन अभिनय उनका कमजोर है। हालांकि इस तरह की फिल्में अभिनय के बल पर कम ही चलती हैं।