वरुण धवन के घर गूंजी किलकारी, दूसरी बार बने चाचा | varun dhawan brother rohit dhawan blessed with baby boy
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के घर नन्हा मेहमान आया है। वह एक बार फिर चाचा बन गए हैं। वरुण के भाई निर्देशक रोहित धवन और उनकी पत्नी जाह्नवी धवन दूसरी बार माता-पिता बने हैं। वरुण की भाभी ने बेटे को जन्म दिया है। रोहित और जाह्नवी पहले से ही एक बेटी के माता-पिता हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रोहित धवन और उनके पिता डेविड धवन अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए। इस दौरान पैपराजी ने रोहित को पिता बनने की बधाइयां दीं, जिस पर उन्होंने कहा, थैंक्यू। इसके बाद वह अपने पिता के साथ कार में बैठकर रवाना हो गए।
हाल ही में वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने जाह्नवी धवन के लिए अलीबाग में बेबी शॉवर पार्टी होस्ट की थी, जिसकी कई तस्वीरें वायरल हुई थी।
