1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. varun dhawan and natasha-dalal wedding details

वरुण-नताशा की शादी में शामिल होंगे यह बॉलीवुड सेलेब्स, देखिए गेस्ट लिस्ट!

Varun Dhawan
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी को लेकर काफी बज बना हुआ है। बताया जा रहा रहा है कि दोनों इस महीने 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अलीबाग में ये कपल शादी करेगा। अब दोनों के फंक्शन्स की डिटेल्स सामने आई हैं।

 
इसके साथ ही शादी में कौन-कौन मेहमान होगा और नताशा का ब्राइडल आउटफिट कौन डिजाइन करेगा इसके बारे में भी पता चला है। बता दें कि दोनों की शादी के फंक्शन 5 दिन चलेंगे। 22 जनवरी से शादी के फंक्शन शुरू होंगे जो 26 जनवरी तक चलेंगे।
 
खबरों के मुताबिक, नताशा खुद अपना ब्राइडल आउटफिट डिजाइन करेंगी क्योंकि वह फैशन डिजाइनर हैं। वहीं वरुण का आउटफिट कुणाल रावल डिजाइन करेंगे। वरुण और नताशा के शादी के फंक्शन्स की शुरुआत संगीत सेरेमनी से होगी। वरुण-नताशा की शादी में कुछ बॉलीवुड सेलेब्स को भी बुलाया जा रहा है। पूरी इंडस्ट्री को तो न्योता नहीं दिया जा रहा है, लेकिन वरुण के जो खासा करीबी रहे हैं, उन्हें बुलाने की तैयारी है।
 
वरुण के बॉलीवुड के दोस्त करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, सारा अली खान, अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा, जाह्नवी कपूर-खुशी कपूर, कैटरीना कैफ, नीतू कपूर, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर इस फंक्शन में शामिल होंगे।
 
वरुण की क्लोज फ्रेंड सोनम कपूर इस सेरेमनी को मिस कर सकती हैं क्योंकि वह अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही हैं और वहां से वह आ भी जाएंगी तो पहले उन्हें क्वारंटीन होना पड़ेगा।
 
डेविड धवन और सलमान खान के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है तो सलमान भी शादी में आएंगे। वहीं करण जौहर संगीत सेरेमनी में धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगे। खबरों के मुताबिक वरुण और नताशा चाहते हैं कि वो सनसेट वेडिंग करें इसलिए वह अलीबाग बीच में सूर्यास्त के दौरान साथ फेरे लेंगे।
 
अगला लेख
सलमान खान ने दिखाई अपनी कुकिंग स्किल्स, बनाया प्याज का अचार, वीडियो वायरल