1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mahesh manjrekar allegedly slapping a person over an road rage incedent
Written By
Last Updated : रविवार, 17 जनवरी 2021 (12:21 IST)

महेश मांजरेकर पर लगा मारपीट करने का आरोप, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर पर एक व्यक्ति ने थप्पड़ मारने और गाली देने का आरोप लगाया है। खबरों के अनुसार ये लड़ाई कार में टक्कर लगने के बाद शुरू हुई जहां उन्होंने हाथापाई की। व्यक्ति ने पुणे के यवत पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

 
यह घटना 15 जनवरी की है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। बीते शुक्रवार को रात करीब 10:30 बजे पुणे-सोलापुर हाइवे पर महेश मांजरेकर की कार को एक अन्य कार के टक्कर मार दी। 

उसके बाद महेश मांजरेकर गाड़ी से नीचे उतरे और दूसरी कार में बैठे व्यक्ति से उनका विवाद हो गया। उन पर गाली देने और थप्पड़ मारने का आरोप है।
 
बता दें कि बीते अगस्त महीने में महेश मांजरेकर को फोन पर डारने-धमकाने की कोशिश की गई थी और उनसे 35 करोड़ रुपए मांगे गए। जिसके बाद उन्होंने दादर पुलिस स्टेशन में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई थी। महेश मांजरेकर के मुताबिक फोन करने वाले ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम का आदमी बताया था।
 
महेश मांजरेकर बॉलीवुड के बड़े निर्देशकों में से एक हैं। जिन्होंने संजय दत्त समेत कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। वहीं संजय दत्त के साथ उनकी फिल्म 'वास्तव' ने कई बड़े पुरस्कार अपने नाम किए।
 
ये भी पढ़ें
सूरज बड़जात्या की फिल्म में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन और बोमन ईरानी