1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. urvashi rautela share her hot photos

समंदर किनारे वेकेशन एंजॉय कर रहीं उर्वशी रौटेला, शेयर की हॉट तस्वीरें

Urvashi Rautela
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला इन दिनों फिल्मों से ब्रेक लेकर मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। वहां से वे लगातार फैंस के साथ अपनी हॉट तस्वीरें शेयर रही हैं।

 
हाल ही में उर्वशी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। एक तस्वीर में वे समंदर किनारे आराम फरमाती नजर आ रही हैं।
 
वहीं दूसरी तस्वीर में उर्वशी समंदर के अंदर गोते लगाती नजर आ रही हैं। इसी के साथ उन्होंने इस बात की जानकारी भी दी कि वे जल्द ही सर्टिफाइड स्कूबा डाइवर बनने जा रही हैं और उन्हें जल्द ही इसका सर्टीफिकेशन मिलेगा। 
 
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की इन तस्वीरों पर फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। उर्वशी रौटेला इंडस्ट्री में अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से प्रशंसकों का दिल जीतती हैं।
 
अगला लेख
सिद्धार्थ शुक्ला बोले- शहनाज गिल संग शादी के बारे में सोचा जा सकता है