1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. urvashi rautela charging huge amount forperformance in new year event

न्यू ईयर इवेंट में महज 15 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए उर्वशी रौटेला ने चार्ज किए इतने करोड़ रुपए!

Urvashi Rautela
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह अपनी मेहनत के दम पर अपने करियर के ग्राफ को आगे बढ़ाते जा रही हैं। वहीं अब उर्वशी रौटेला को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर सभी हैरान रह जाएंगे।

 
नए साल के मौके पर कई सेलेब्स को बड़े-बड़े फंक्शन में परफॉर्म करने का मौका मिलता है। वे इस काम के जरिए मोटी रकम भी हासिल कर लेते हैं। अब उर्वशी भी कुछ ऐसा ही करती दिख रही हैं। खबरों के अनुसार 2021 की शुरुआत में उर्वशी प्लाजो वर्साचे होटल में 15 मिनट की परफॉर्मेंस देने जा रही हैं। 
 
बताया जा रहा है कि मात्र 15 मिनट की परफॉर्मेंस के उर्वशी रौटेला 4 करोड़ रुपए चार्ज कर रही हैं। साल की शुरुआत में ही उर्वशी ने बड़ा धमाका कर दिया है। अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेस जहां ऐसे इवेंट के लिए महज 25 से 50 लाख रुपए चार्ज करती हैं, वहीं उर्वशी ने एक कार्यक्रम के लिए कई गुना ज्यादा फीस ली है।
 
बता दें कि साल 2013 में उर्वशी रौटेला ने अपने बॉलीवुड करियर का आगाज़ किया था। वो सिंह साहब द ग्रेट में सनी देओल के अपोज़िट नज़र आई थीं। इसके बाद वो भाग जॉनी, सनम रे, ग्रेट ग्रांट मस्ती, काबिल, हेट स्टोरी 4 और पागलपंती में नज़र आ चुकी हैं।
 
वही साल 2020 में उर्वशी की फिल्म वर्जन भानुप्रिया ज़ी5 पर रिलीज़ हुई। वो हिन्दी के अलावा बंगाली और कन्नड़ फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं। उन्होंने दो वेब सीरीज़ और कई सारी वीडियो एल्बम भी की हैं।
 
अगला लेख
इन 3 किरदारों को सबसे पसंदीदा और जटिल मानती हैं प्रियंका चोपड़ा