1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. urfi javed made top with socks video viral

उर्फी जावेद ने फैंस को सिखाया मोजे से टॉप बनाना, यूजर्स बोले- एक दिन मनीष मल्होत्रा को पीछे छोड़ देंगी...

Urfi Javed
बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अपने फैंस सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उर्फी को जितनी लोकप्रियता बिग बॉस के घर में नहीं मिली उससे ज्यादा अपने अजीबो-गरीब कपड़ों को लेकर अब मिल रही हैं। उर्फी अपना स्टाइल स्टेटमेंट खुद डिजाइन करती हैं। 

 
हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने फैंस को मोजे से टॉप बनाना सिखाया है। उर्फी जावेद ने एक वीडियो शेयर करके बताया कि मोजे से किस तरह से टॉप बना सकते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में उर्फी ने लिखा- 'हां, स्टॉकिंग्स से टॉप। इस वीडियो को आखिर तक जरूर देखिएगा।'
 
इस वीडियो में उर्फी जावेद ने एक एक स्टेप कर बताया है कि मोजे से टॉप को कैसे बना सकते हैं। वीडियो में उर्फी जावेद स्टॉकिंग्स को हाथ में पकड़ती हैं। इसके बाद वो एक जगह से कैंची से स्टॉकिंग्स में कट लगाती हैं जिसके बाद वो उसे पहनती हैं इसके बाद हाथ में जो कपड़ा दिख रहा है उसे काट देती हैं।
 
उर्फी जावेद के इस वीडियो पर फैंस कमेंट करके उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स उर्फी के मजे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इतनी गरीबी... नया ले लो। एक अन्य ने लिखा, एक दिन आप मनीष मल्होत्रा को पीछे छोड़ देंगी।