कैटरीना कैफ को अपनी दुल्हनियां बनाने बारात लेकर पहुंचे विक्की कौशल, होटल में गूंजी शहनाईयां | katrina kaif and vicky kaushal wedding updates
बॉलीवुड इंडस्ट्री की इस साल की सबसे चर्चित शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल कैटरीना कैफ को अपनी दुल्हन बनाने बारात लेकर पहुंच चुके हैं। दोनों की शादी सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में चल रही हैं।
होटल के अंदर पंजाबी ढोल बजाए जा रहे हैं। साथ ही शहनाई भी बजाई जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी बरातियों ने एक जैसा साफा बांधा हुआ है।
बताया जा रहा है कि विक्की घोड़ी पर बैठकर तोरण मारेंगे और शादी के मंडप पर पहुंचेंगे। खबरों के अनुसार जिस मंडप में कैटरीना और विक्की सात फेरे लेंगे, उसे खास तौर पर शाही अंदाज में डिजाइन किया गया है। यह मंडप पूरी तरह से कांच से बना है।
खबरों के अनुसार विक्की कौशल और कैटरीना कैफ पहले हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लेंगे। इसके बाद यह कपल ईसाई रीति रिवाज से शादी करेगा। विक्की और कैटरीना की शादी के लिए होटल को गाजीपुर से आए 15 टन फूलों से सजाया गया है।

