1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. tiger shroff first look poster out from singham again as acp satya

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में हुई टाइगर श्रॉफ की एंट्री, एसीपी सत्या बन पर्दे पर मचाएंगे धमाल

Rohit Shetty Cop Universe
Tiger Shroff in Singham Again: रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के साथ कई बॉलीवुड स्टार्स पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी दिखेंगे। वहीं बीते दिनों इस फिल्म से लेडी पुलिस ऑफिसर के किरदार में दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था।
 
अब 'सिंघम अगेन' में बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ की भी एंट्री हो गई है। फिल्म से टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। 'सिंघम 3' में वह एसीपी सत्या के किरदार में दिखेंगे। 
 
टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'सिंघम अगेन' से अपने 3 धांसू पोस्टर शेयर किए हैं। इन पोस्टर्स में टाइगर श्रॉफ का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। 
 
इन पोस्टर को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा, 'ड्यूटी पर एसीपी सत्या रिपोर्टिंग सिंघम सर।' टाइगर श्रॉफ की 'सिंघम 3' में एंट्री से फैंस काफी खुश है। 
 
बता दें कि 'सिंघम 3' में अजय देवगन एक बार फिर बाजीराव सिंघम बनकर पर्दे पर तहलका मचाने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। यह रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की 5वीं फिल्म है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Bigg Boss 17 : अंकिता लोखंडे ने बेबी प्लानिंग को लेकर की बात, बताया कब बनेंगी मां?