सम्बंधित जानकारी
- कैटरीना कैफ ने सिद्धांत और ईशान के संग किया टीम इंडिया को चियर, हरभजन सिंह के साथ खेला क्रिकेट
- भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर दूसरी पत्नी ने लगाया आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
- सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' में हुई बॉक्सर विजेंद्र सिंह की एंट्री
- 'कांतारा' की अपार सफलता के बीच सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे ऋषभ शेट्टी, लिया बप्पा का आशीर्वाद
- शाहरुख खान के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा डबल गिफ्ट, 'पठान' के टीजर के अलावा 'डीडीएलजे' होगी फिर रिलीज
एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ के साथ हुआ हादसा, टूटा पैर | tiger shroff breaks his leg while trying to break a concrete wash basin
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्मों में जबरदस्त एक्शन और स्टंट करते नजर आते हैं। लेकिन कभी-कभी एक्शन के दौरान वह हादसे का भी शिकार हो जाते हैं। हाल ही में एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान टाइगर हादसे का शिकार हो गए हैं।
टाइगर श्रॉफ ने अपने साथ हुए हादसे की जानकारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके दी है। इस वीडियो में टाइगर एक वॉश बेसिन तोड़ते नजर रहे हैं और इसी स्टंट को करते हुए उनका पैर टूट गया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ एक शख्स के साथ जबरदस्त एक्शन कर रहे हैं। इसी बीच वह शख्स खुद के बचाव के लिए सामने वॉश बेसिन ले आता है और टाइगर अपने पैर से उसे तोड़ देते हैं। लेकिन उनके पैर पर भी चोट आती है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर ने कैप्शन में लिखा, एक कंक्रीट के वॉश बेसिन को तोड़ते हुए मेरा पैर टूट गया। मुझे लगा कि मैं कर लूंगा और अपने आपको ज्यादा मजबूत समझ रहा था। लेकिन मेरे बचाव में बेसिन भी टूट गया।
फैंस और सेलेब्स कमेंट करके टाइगर श्रॉफ के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ जल्द ही गणपत और बड़े मियां छोटे मियां के रीमेक में नजर आने वाले हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
