1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kantara actor rishab shetty offers prayers at mumbai siddhivinayak temple

'कांतारा' की अपार सफलता के बीच सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे ऋषभ शेट्टी, लिया बप्पा का आशीर्वाद | kantara actor rishab shetty offers prayers at mumbai siddhivinayak temple

movie kantara
होम्बले फिल्म्स 'कांतारा' ने अपनी शानदार स्टोरी लाइन, सीन्स और दमदार परफॉर्मेंसेज से जनता के दिलों में एक खास जगह बनाई है। हर आने वाले दिन के साथ फिल्म लगातार अपनी सफलता के स्टैंडर्ड को फिर से परिभाषित कर रही है। जहां दर्शक फिल्म के सभी एलीमेंट्स को पसंद कर रहे हैं।

 
वहीं ऋषभ शेट्टी, जो एक निर्देशक, लेखक और फिल्म के मुख्य अभिनेता भी हैं, को भी खूब प्यार और तारीफ मिल रही है। दर्शकों का भरपूर प्यार पाने के बाद, ऋषभ शेट्टी को आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया।
 
जब ऋषभ शेट्टी अपनी टीम के साथ मुंबई के फेमस सिद्धिविनायक मंदिर गए, तो उन्होंने मंदिर में फैन्स की भारी भीड़ को देखा। इस वीजिट के दौरान सफेद शर्ट और जींस जैसे सिंपल अटायर में भी वो बहुत हैंडसम दिख रहे थें। 
 
यह नॉर्थ मार्केट में कांतारा की लोकप्रियता का एक साफ संकेतक है जो हिंदी बाजार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में भी दिखाई देता है और जो लगातार बढ़ रहा है। इसके अलावा, फिल्म को हाल ही में भारत की करेंट टॉप 250 फिल्मों की सूची में नंबर 1 के रूप में स्थान दिया गया था, जिसे IMDb द्वारा जारी किया गया था और यह सीमाओं के पार भी अपना आकर्षण फैला रही है।
 
कांतारा एक परफेक्ट मास एंटरटेनमेंट के लिए बनाई गई फिल्म है और पूरे दिल से बनाई गई है। सैंडलवुड इंडस्ट्री कांतारा जैसी एक एपिक स्टोरी के साथ अपने चरम पर है। कांतारा एक ऐसी शानदार फिल्म है जिसे किसी को भी मिस नहीं करना चाहिए। यह प्रदर्शन में क्राफ्ट, कल्चर और तकनीकी प्रतिभा की एक आदर्श परिणति है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
शाहरुख खान के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा डबल गिफ्ट, 'पठान' के टीजर के अलावा 'डीडीएलजे' होगी फिर रिलीज