सम्बंधित जानकारी
- बिग बॉस 16 : कैप्टन बनने के लिए गौतम विज ने कुर्बान किया राशन, भड़के घरवाले
- कंगना रनौट ने जताई राजनीति में आने की इच्छा, इस सीट से लड़ना चाहती हैं चुनाव
- जब अनन्या पांडे की एक्टिंग से खुश होकर निर्देशक ने दिया 500 रुपए का इनाम
- मिली की कहानी: जान्हवी कपूर की यह फिल्म है सर्वाइवल थ्रिलर
- बिग बॉस 16 : भूत बनकर कैटरीना कैफ के पति की जासूसी करना चाहते हैं सलमान खान
अक्षय कुमार की 'राम सेतु' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में पांचवें दिन आया उछाल | akshay kumar film ram setu box office collection day 5
दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कमुार की फिल्म 'राम सेतु' को छुट्टियों का कोई फायदा नहीं हुआ है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हर दिन गिरता ही जा रहा है। हालांकि शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में थोड़ा उछाल देखने को मिला।
'राम सेतु' ने ओपनिंग डे पर 15.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ने दूसरे दिन 11.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन इसके कलेक्शन में और भी गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने महज 8.75 करोड़ रुपये कमाए। वहीं चौथे दिन राम सेतु का कलेक्शन 6.05 करोड़ ही हुआ।
अब फिल्म ने पांचवे दिन यानी शनिवार को 7.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पांचवें दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन थोड़ा बेहतर हुआ है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 48.75 करोड़ रुपये हो गया है।
'राम सेतु' का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, नुसरत भरुचा को लेकर बनाई गई राम सेतु एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो साबित करता है कि राम सेतु का निर्माण प्रभु श्रीराम ने करवाया है।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
