1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kangana ranaut ready to enter in politics

कंगना रनौट ने जताई राजनीति में आने की इच्छा, इस सीट से लड़ना चाहती हैं चुनाव

Kangana Ranaut
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कंगना फिल्म इंडस्ट्री में एक खास मुकाम भी हासिल कर चुकी हैं। अब एक्ट्रेस ने राजनीति में उतरने की अपनी इच्छा जाहिर की है। 

 
जब कंगना रनौट से आजतक के एक कार्यक्रम के दौरान पूछा गया कि क्या वह हिमाचल के लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति में आएंगी? इसपर एक्ट्रेस ने कहा, राजयोग सुख की बात नहीं। यदि, आपको राजनीति में जाने के लिए आपको अपनी महत्वकांक्षाओं का बलिदान देना पड़ता है। 
 
उन्होंने कहा, सरकार चाहेगी कि मेरी भागीदारी हो, तो मैं सभी प्रकार की भागीदारी के लिए तैयार हूं। जैसा कि मैंने कहा, यह बहुत अच्छा होगा यदि हिमाचल प्रदेश के लोग मुझे सेवा करने का मौका दें। तो निश्चित रूप से यह सौभाग्य की बात होगी। 
 
वहीं जब कंगना से बॉलीवुड में उनके विरोधी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, बॉलीवुड में मेरा कोई विरोधी नहीं है, यह लड़ाई तो कंगना बनाम बॉलीवुड की है। मुझे टक्कर देने के लिए पूरे बॉलीवुड को साथ आना पड़ता है। यह चीज कई मौको पर देखी भी गई है और उन्होंने कई बार खुद भी कही है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जब अनन्या पांडे की एक्टिंग से खुश होकर निर्देशक ने दिया 500 रुपए का इनाम