1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. samantha ruth prabhu reveals she has been diagnosed with myositis

सामंथा रूथ प्रभु ने किया अपनी बीमारी का खुलासा, बोलीं- संघर्ष कर रही हूं...

Samantha Ruth Prabhu
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'यशोदा' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। सामंथा अपनी अपार लोकप्रियता, अपने काम, अपने आत्मविश्वास के कारण हमेशा चर्चा में रही हैं।

 
हाल ही में सामंथा ने अपने सोशल मीडिया पर अपने एक साहसी पोस्ट में अपने कमजोर साइड को साझा किया हैं। सामंथा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके हाथ में स्लाइन लगी हुई हैं। वह अपने दोनों हाथों से दिल का निशान बनाती दिख रही हैं। 
 
इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, यशोधा ट्रेलर के लिए आपकी प्रतिक्रिया जबरदस्त थी। यह प्यार और कनेक्शन है जो मैं आप सभी के साथ साझा करती हूं, जो मुझे जीवन में आने वाली अंतहीन चुनौतियों से निपटने की ताकत देता है। कुछ महीने पहले मुझे मायोसिटिस नाम की एक ऑटोइम्यून कंडीशन डायग्नोस की गई थी। मैं इसमें सुधार आने के बाद इसे साझा करने की उम्मीद कर रही थी। 
 
उन्होंने लिखा, लेकिन मुझे उम्मीद से थोड़ा ज्यादा समय लग रहा है। मैं धीरे-धीरे महसूस कर रही हूं कि हमें हमेशा अपनी मजबूत साइड रखने की जरूरत नही है। इस भेद्यता को स्वीकार करना कुछ ऐसा है जिससे मैं अभी भी संघर्ष कर रही हूं। डॉक्टरों को भरोसा है कि मैं बहुत जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगी। 
 
सामंथा ने लिखा, मेरे अच्छे दिन और बुरे दिन रहे हैं… फिजिकली और इमोशनली रूप से… और यहां तक ​​​​कि जब यह ऐसा लगता है कि मैं इसका एक और दिन नहीं संभाल सकती, किसी तरह वह पल बीत जाता है। मुझे लगता है कि इसका मतलब केवल यह हो सकता है कि मैं ठीक होने के करीब एक दिन और हूं। आई लव यू। यह भी गुजर जाएगा।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा अपनी अपकमिंग बहुभाषी फिल्म, 'यशोधा' के साथ दर्शकों को एक बार फिर से लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसका ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया था और जिसे सभी भाषाओं में अपार प्यार मिला था।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
नवम्बर के महीने में कहाँ घूमने का प्लान कर सकते हैं, जानिए 5 शानदार डेस्टिनेशन