शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vivek ranjan agnihotri film the bengal files trailer out
Last Modified: शनिवार, 16 अगस्त 2025 (14:55 IST)

द बंगाल फाइल्स का दिल दहलाने वाला ट्रेलर रिलीज, दिखी 1946 दंगों की रूह कंपा देने वाली कहानी

Film The Bengal Files Trailer
निर्देशक-प्रोड्यूसर विवेक रंजन अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' काफी समय से सुर्खियों में हैं। रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर खूब विवाद हो रहा है। 16 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर पश्चिम बंगाल में रिलीज होना था, लेकिन कई सिनेमाघरों में इसे लॉन्च करने से मना कर दिया। 
 
हालांकि तमाम विवादों के बावजूद 'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में 1946 में बंगाल में हुए दंगों के दर्द को दिखाया गया है। ट्रेलर में बंगाल विभाजन का दर्द दिखाया गया है, जो आज भी पश्चिम बंगाल को व्यथित करता है।
 
3 मिनट 32 सेकेंड के ट्रेलर में खून-खराना और दंगे के रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन देखने को मिल रहे हैं। फिल्म में दो कहानियां साथ में चल रही है। एक ओर 1946 में हुए दंगों की कहानी दिखाई गई है। वहीं दूसरी और मौजूदा वक्त की घटनाओं को दिखाया गया है। 
 
ट्रेलर में गांधी जी की अहिंसा से लेकर राज्य में अवैध प्रवासियों की समस्या तक की बात की गई है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे धर्म की राजनीति के कारण पश्चिम बंगाल में हजारों लोग मारे गए। फिल्म में अनुपम खेर माहत्मा गांधी के रोल में नजर आने वाले हैं। 
 
द बंगाल फाइल्स को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार नज़र आएंगे। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
लंगड़ा त्यागी से लेकर उदयभान सिंह तक, देखिए सैफ अली खान के 10 यादगार किरदार