कभी घर की टपकती छत सुधरवाने के लिए अब्दू रोजिक के पास नहीं थे पैसे, आज इतनी है नेटवर्थ
सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में अब्दू रोजिक सभी के फेवरेट बने हुए हैं। शो के कंटेस्टेंट हों या दर्शक, हर किसी को अब्दू की क्यूटनेस और गेम पसंद आ रहा है। अब्दू दुनिया के सबसे छोटे सिंगर कहे जाते हैं। वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं।
अब्दू रोजिक भले ही आज एक स्टार बन गए हों, लेकिन उनका बचपन काफी मुश्किलों में गुजरा है। वह बहुत छोटे घर में रहते थे जिसकी छत से पानी टपकता था। उनके पास घर की छत की मरम्मत कराने के भी पैसे नहीं हुआ करते थे। अब्दू आज जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है।
अब्दू आज बेहद ही लग्जरी लाइफ जीते हैं। अब्दू रोजिक के पास कई महंगी गाड़ियों का कलेक्शन और एक आलीशान बंगला है। अब्दू की हाइट भले ही छोटे हैं, लेकिन उनकी नेट वर्थ कई स्टार्स से ज्यादा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब्दू की नेटवर्थ 2 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास अबु धाबी के लिए 10 साल का गोल्डन वीजा भी मौजूद है।
खबरों के अनुसार अब्दू रोजिक के पास दो मर्सिडीज बेंज न्यू सी-क्लास 1197-2022, फेरारी जैसी कारों का एक शानदार कलेक्शन है, जिसमें एक यूनीक नंबर प्लेट के साथ एक रोल्स रॉयस भी शामिल है। रोल्स रॉयस की नंबर प्लेट पर अब्दू रोजिक का नाम लिखा हुआ है।
बिग बॉस 16 में अब्दू रोजिक ने बताया था कि वह सोने के जूते पहनते हैं। इन जूतों की कीमत 5 हजार डॉलर है। अब्दू रोजिक ने अपने करियर की शुरूआत बेहद छोटी उम्र से शुरू कर दी थी। उन्होंने 6 साल की उम्र से अपना सिंगिंग करियर शुरू किया था।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

