1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. karan johar confirms kgf star yash will not play dev in brahmastra 2

क्या 'ब्रह्मास्त्र 2' में यश निभाएंगे देव का किरदार? करण जौहर ने कही यह बात

Brahmastra 2
'केजीएफ' के बाद साउथ स्टार यश की दुनिया भर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो गई है। यश को कई बड़े फिल्ममेकर्स अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए बेकरार है। बीते दिनों खबर आई थी कि निर्देशक अयान मुखर्जी ने अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे पार्ट के लिए यश को अप्रोच किया है। 

 
बताया जा रहा था कि 'ब्रह्मास्त्र 2' में यश देव का किरदार निभा सकते हैं। अब इन खबरों पर फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। 
 
करण जौहर ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'ये सब बकवास है। हमने किसी से संपर्क नहीं किया है।' गौरतलब है कि 'ब्रह्मास्त्र 2' शिवा के माता-पिता देव और अमृता पर केंद्रित होगा। 
 
फिल्म के पहले पार्ट में दीपिका पादुकोण को देव की मां के रूप में दिखाया गया था। लेकिन शिवा के पिता देव का चेहरा अभी तक सामने नहीं आया है। देव के किरदार के लिए यश से पहले रितिक रोशन और रणवीर सिंह के नामों की भी चर्चा थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कैटरीना कैफ को इस नाम से बुलाते हैं ससुराल वाले