1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. this reason sapna choudhary take a break from social media

हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, बताई यह वजह

Haryanvi Singer Dancer
फेमस हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। लेकिन अब सपना ने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है। 

 
इस बात की जानकारी सपना चौधरी ने खुद दी है। इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की वजह भी बताई है। सपना ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'राम राम… तबीयत ठीक न होने के कारण अपडेट नहीं रहूंगी, माफ करना, जल्द मिलेंगे।' इसके साथ ही उन्होंने सेड वाल इमोजी भी शेयर किया है।
 
बता दें कि कुछ दिनों पहले सपना चौधरी सतना जिले के रामपुर बघेलान में एक लाइव शो करने गई थीं। जहां रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थीं। जिसके बाद एक्ट्रेस को अस्पताल ले जाया गया था। सपना चौधरी को पेट में तेज दर्द उठा था। 
 
हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें कुछ देर भर्ती करने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। सपना को डॉक्टरों ने कुछ टेस्ट कराने की भी सलाह दी थी। इसपर एक्ट्रेस ने कहा था कि वो दिल्ली जाकर टेस्ट करवाएगी। 
 
अगला लेख
'द कश्मीर फाइल्स' की स्क्रीनिंग ने देश की राजधानी दिल्ली में मचा दिया तहलका, देखिए वीडियो